रघुबीर मंदिर चित्रकूट में हर्षोल्लासपूर्वक प्रारंभ हुआ श्रावण झूला महोत्सव*

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*रघुबीर मंदिर चित्रकूट में हर्षोल्लासपूर्वक प्रारंभ हुआ श्रावण झूला महोत्सव*

चित्रकूट,

 

 


परमहँस संत  रणछोड़दास जी महाराज की जानकीकुण्ड चित्रकूट स्थित तपोस्थली श्री रघुबीर मंदिर ट्रस्ट (बड़ी गुफा) में श्रावण झूला महोत्सव बड़े हर्ष और उल्लास के साथ प्रारंभ हुआ । यह उत्सव प्रतिवर्ष श्रावण शुक्ल एकादशी से पूर्णिमा पर्यंत आयोजित किया जाता है | इस अवसर पर संस्कृत गुरुकुल के छात्रों द्वारा विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक नयनाभिराम झांकियाँ प्रस्तुत की जाती है, सभी झांकियां देश और धार्मिक ग्रंथों के आधार सजी होती है जिन्हें देखने के लिए दर्शकों में होड लगी रहती है। सावन झूला पर सम्पूर्ण मंदिर परिसर को रौशनी और पुष्पों से सुसज्जित किया गया है, जिससे संपूर्ण वातावरण मंत्रमुग्ध कर देने वाला बन गया है। इस अवसर पर पारंपरिक झूला गीतों का मधुर गायन देशभर से आए कलाकारों द्वारा युगल सरकार के चरणों किया गया, जिसने श्रद्धालुओं के हृदय को भक्ति-रस से भर दिया। महोत्सव में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी, और मंदिर प्रांगण में भक्ति की गंगा बहती रही। ट्रस्टी डॉ.बी.के.जैन, शिक्षा समिति की अध्यक्ष उषा जैन एवं ट्रस्टी डॉ इलेश जैन ने छात्र कलाकारों को सुन्दर प्रस्तुतियों के लिए साधुवाद दिया |

 

 

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें