प्रेमिका बच्चे को गोद में लेकर प्रेमी के दरवाजे बैठी… पत्नी बोली – “ये औरत जबरन गले पड़ रही है!”

प्रेमिका बच्चे को गोद में लेकर प्रेमी के दरवाजे बैठी… पत्नी बोली – “ये औरत जबरन गले पड़ रही है!”

इश्क का इम्तिहान या धोखे की इंतिहा?
झांसी में प्रेम, धोखा और रिश्तों का ऐसा हाईवोल्टेज ड्रामा सामने आया है, जिसे देखकर टीवी सीरियल भी पानी भरने लगें!

एक महिला अपने बच्चे को गोद में लिए पहुंच गई सीधे प्रेमी के दरवाजे — दावा किया कि वह उसका प्यार था, बच्चा उसी का है और अब वो उसे वापस लेकर ही जाएगी!

2022 में हुई शादी, फिर भी चलता रहा इश्क!
महिला का आरोप है कि 2022 में उसकी शादी मध्य प्रदेश के छतरपुर में हुई थी, लेकिन उसका प्रेमी से रिश्ता टूटने के बजाय और गहराता चला गया।
कुछ ही महीनों बाद वो युवक के साथ गुरसरांय में रहने लगी और वहीं उसने एक बच्चे को जन्म दिया।

15 जुलाई को गया प्रेमी… फिर लौटकर नहीं आया!
महिला का कहना है कि 15 जुलाई को प्रेमी ने रेवन गांव जाने की बात कही और फिर गायब हो गया!
जब महिला खुद गांव पहुंची, तो पता चला कि वह तो डेढ़ साल पहले दूसरी शादी कर चुका है!

 

अब महिला ने किया एलान — “प्रेमी चाहिए वरना यहीं रहूंगी!”
बच्चे को गोद में लिए प्रेमिका गांव में डटी है, वहीं प्रेमी की पत्नी का कहना है —
“ये महिला झूठ बोल रही है… मेरा पति ऐसा नहीं, ये जबरन गले पड़ रही है!”

पुलिस जांच में जुटी, गांव में चर्चा का बाजार गर्म!
मामला पुलिस के पास पहुंच चुका है और जांच जारी है।
गांव वालों के बीच इश्क, शादी और बच्चा – तीनों को लेकर चर्चाओं का तड़का लग चुका है।

सवाल बड़ा है — क्या ये प्यार में छला गया दिल है, या धोखे की कोई नई चाल?
पुलिस की जांच तय करेगी कि सच्चा कौन और गुनहगार कौन!

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More