*सेठ अरविंद भाई मफ़त लाल की स्मृति में छात्रवृत्ति की हुई शुरुआत

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*74 मेधावी छात्रों को मिली छात्रवृत्ति की सहायता*

*सेठ अरविंद भाई मफ़त लाल की स्मृति में छात्रवृत्ति की हुई शुरुआत*

चित्रकूट,
परमहँस संत रणछोड़दास जी महाराज की प्रेरणा से संचालित सदगुरु शिक्षा समिति के अंतर्गत सदगुरु पब्लिक स्कूल एवं विद्याधाम विद्यालय में वार्षिक छात्रवृत्ति वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया इस योजना की शुरुआत स्व. सेठ अरविंद भाई मफ़त लाल की स्मृति में शुरुआत की गई थी। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं (सेवानिवृत्ति आई.ए .एस.) एन. बी. लोहनी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं डायरेक्टर *पद्मश्री* डॉ. बी. के. जैन ने की | कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का स्वागत समिति की अध्यक्ष उषा जैन ने अपने स्वागतीय उद्बोधन में किया |समारोह के आरम्भ में अतिथियों ने गुरुपूजन एवं दीप प्रज्ज्वलन किया तदुपरांत अपने स्वागत भाषण में समिति अध्यक्षा उषा जैन ने सभी अतिथियों का हृदय से स्वागत करते हुए कहा कि, यह समारोह केवल पुरस्कार या छात्रवृत्ति का वितरण नहीं, बल्कि बच्चों के आत्मविश्वास और भविष्य में उड़ान भरने के लिए एक प्रेरणा है।

इस वर्ष विद्याधाम विद्यालय से कक्षा 6 से 12 तक के 41 छात्रों और सदगुरु पब्लिक स्कूल से 33 छात्रों का चयन छात्रवृत्ति के लिए किया गया है। कुल मिलाकर 74 छात्रवृत्तियाँ प्रदान की गईं जिनकी कुल राशि ₹21.16 लाख रही।
अध्यक्षीय उद्बोधन में मुख्य अतिथि लोहनी जी ने बताया कि छात्रवृत्ति की चयन प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी रही है, और इसमें छात्रों की उत्तरपुस्तिकाओं की गहराई से जांच कर योग्यता के आधार पर निर्णय लिया गया है। यह योजना उनकी प्रेरणा और मार्गदर्शन से संचालित हो रही है।
समिति की अध्यक्षा ने इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष विशदभाई मफतलाल एवं ट्रस्टी श्रीमती रूपलबेन मफतलाल का भी आभार प्रकट किया, जिनकी पहल पर स्व. अरविंदभाई मफतलाल की स्मृति में इस छात्रवृत्ति योजना की शुरुआत वर्ष 2013 में की गई थी। अब तक इस योजना के अंतर्गत 867 विद्यार्थियों को लगभग ₹1.90 करोड़ की छात्रवृत्ति प्रदान की जा चुकी है।
उन्होंने यह भी बताया कि कक्षा 8 से 12 तक की छात्राओं के लिए नि:शुल्क बस सेवा की शुरुआत की गई है, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में छात्राओं की भागीदारी और सशक्त हुई है।
इस अवसर पर दोनों विद्यालयों के प्रचार्यगण एवं शिक्षकों को बच्चों के विकास में दिए जा रहे योगदान के लिए धन्यवाद दिया गया और अभिभावकों का भी आभार जताया गया, जो संस्थान के साथ मिलकर विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में भागीदार बने हुए हैं।
अंत में उन्होंने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि छात्रवृत्ति केवल शुल्क माफी नहीं, बल्कि यह समाज का यह विश्वास है कि, यदि आप मेहनत करेंगे तो मदद स्वयं रास्ता खोज लेगी।
कार्यक्रम का समापन गुरुदेव के जयघोष और छात्रों की उज्ज्वल भविष्य की कामनाओं के साथ हुआ । इस अवसर पर अतिथियों के साथ समिति उपाध्यक्षा श्रीमती अनुभा अग्रवाल , सचिव आर.बी.सिंह चौहान सहित विद्यालयों के प्राचार्य शंकरदयाल पाण्डेय, राकेश तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी, उप प्राचार्य, पीसी यादव, विनोद पाण्डेय, अंजनी भटनागर सः शिक्षक-शिक्षिकागण, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावकगण बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें