दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग तो 151 व्रत कन्याओं को सेठानी ने बांटा चुनरी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*दिव्यांगों को निःशुल्क कृत्रिम अंग तो 151 व्रत कन्याओं को सेठानी ने बांटा चुनरी*

चित्रकूट

परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज द्वारा संस्थापित श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट चित्रकूट द्वारा संचालित जानकीकुंड चिकित्सालय में गुरु पूर्णिमा के सुअवसर पर 36वाँ जटिल अस्थि रोग शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें अस्थि रोग से संबंधित सर्जरी भी की गई,साथ ही दूर दराज से आए तमाम दिव्यांग लोगों को निः शुल्क कृत्रिम अंग मफ़त लाल कंपनी की सेठानी श्री मती रूपल मफ़त लाल द्वारा बांटे गए। कृत्रिम अंग पाते ही सभी दिव्यांग जनों के चेहरे में खुशी छा गई। साथ ही सेठानी ने सभी दिव्यांग जनों का फूल गुलदस्ता एवं अंग वस्त्र से सम्मान भी किया। तत्पश्चात सदगुरु परिवार की 151 कन्याओं द्वारा पांच दिवसीय गौरी जया पार्वती व्रत की उपासना,आराधना कर रही सभी कन्याओं को चुनरी देकर उनका सम्मान किया। उन्होंने बताया कि यह व्रत मुख्यत: गुजरात का है इस व्रत की शुरुआत 40 वर्ष पहले चित्रकूट में उनके दादा जी स्व. श्री अरविंद भाई मफ़त लाल ने कराई थी तब से आज तक यह निरंतर सदगुरु परिवार की कन्याओं द्वारा किया जा रहा है। इस मौके पर श्री सदगुरु सेवा संघ ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं डायरेक्टर डॉ बी के जैन उनकी धर्म पत्नी श्री मती ऊषा जैन, ट्रस्टी मनोज पंड्या,ट्रस्टी डॉ इलेश जैन,जानकीकुंड चिकित्सालय के प्रशासक डॉ ए बी एस राजपूत सहित सद्गुरु परिवार के समस्त सदस्य मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें