गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज, दारानगर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

कौशांबी
*गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज, दारानगर में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस*

दारानगर, कौशांबी। गांधी मेमोरियल इंटर कॉलेज में 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर योग अभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का संचालन कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य एवं वरिष्ठ योग गुरु त्रियुगी नारायण मिश्र के सानिध्य में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य लाल चंद्र सोनकर, संरक्षक सुरेंद्र त्रिपाठी, नील कमल मिश्र, धीरज कुमार, योगेश कुमार केशसरवानी, हिमांशु गुप्ता, सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं कॉलेज स्टाफ ने भाग लिया। सभी ने मिलकर योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास किया और स्वस्थ जीवन के लिए योग को जीवनशैली में शामिल करने का संदेश दिया।
योग गुरु त्रियुगी नारायण मिश्र ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक और आत्मिक शुद्धि का मार्ग है।कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों और समाज में योग के प्रति जागरूकता फैलाना था।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More