एक और लोहदा कांड के इंतेज़ार में नगर पालिका भरवारी और पुलिस प्रशासन,

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी में एक और लोहदा कांड के इंतेज़ार में नगर पालिका भरवारी और पुलिस प्रशासन, शिकायतों के बावजूद उदासीनता से हो सकता है ब्राह्मण और पाल समाज में गंभीर विवाद,

यूपी के कौशाम्बी जिले में नगर पालिका प्रशासन और पुलिस प्रशासन की लापरवाही और उदासीनता के चलते बहुत जल्द एक और लोहदा कांड हो सकता है,जहा पाल समाज और ब्राह्मण समाज एक बार फिर आमने सामने आकर बड़ी घटना को अंजाम दे सकते है।यदि प्रशासन ने संज्ञान लेकर समस्या का निस्तारण नहीं कराया तो मामला बड़ा गंभीर हो सकता है।

मामला नगर पालिका परिषद भरवारी के वार्ड नंबर 5 पंडित गिरधारी लाल मेहता नगर दशरथपुर का है जहा पाल परिवार की जमीन से ही जबरन ब्राम्हण परिवार नाली निकालकर लगातार गंदा और दूषित पानी बहा रहा है,इस मामले की शिकायत पाल समाज की पीड़िता सूरजकली ने डीएम,एसपी,ईओ नगर पालिका भरवारी सहित तमाम लोगों से की है।

पीड़िता सूरजकली ने इसकी शिकायत डीएम मधुसूदन हुल्गी और एसपी से की तो डीएम के आदेश पर कोखराज थाना की पुलिस और नगर पालिका ईओ राम सिंह टीम के साथ पहुंचे और जांच पड़ताल की, लेकिन समस्या का कोई भी हल नहीं निकल सका है।

पीड़िता का आरोप है कि ब्राह्मण परिवार रसूखदार है,शासन और प्रशासन के लोगो के साथ उनका उठना बैठना है इसलिए उस गरीब की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।पीड़िता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेल्पलाइन नंबर 1076 पर और IGRS पर शिकायत कर उनसे न्याय की गुहार लगाई है।

इस संबंध में नगर पालिका परिषद भरवारी ईओ राम सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया कि हम और पुलिस प्रशासन मौके कर गए हुए थे,पीड़िता महिला सही बता रही है, दुबे जी जबरन उसकी जमीन और मकान की तरफ से नाली निकाल रहे है और गंदा पानी बहा रहे है,हमने उनसे पानी बहाने के लिए मन किया है और दूसरी तरफ से नाली बनवाने का आश्वासन भी दिया लेकिन वह मानने को तैयार नहीं है,हम उसकी रिपोर्ट डीएम साहब को भेज देंगे।जैसा डीएम साहब का आदेश होगा,उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें