कौशांबी सुसाइड कांड पर सपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान- श्यामपाल

कौशांबी सुसाइड कांड पर सपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान

कौशांबी में हुए रामबाबू तिवारी सुसाइड कांड पर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बड़ा बयान सामने आया है। श्यामलाल पाल ने पूरे मामले में पुलिस और सरकार पर सवाल खड़े किए हैं।

श्यामलाल पाल ने कहा कि कौशांबी में 8 साल की मासूम बच्ची हैवानियत की शिकार हुई। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को जेल भेजा। लेकिन क्रॉस केस के चक्कर में आरोपी के पिता रामबाबू तिवारी ने थाने में ही ज़हर खाकर सुसाइड कर लिया।

– श्यामलाल पाल ने आरोप लगाया कि पुलिस ने पीड़िता के पिता और चाचा को भी जेल भेज दिया। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ रही हैं। सपा प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि एक तरफ सरकार ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ का नारा देती है, दूसरी तरफ मासूम बच्चियों के साथ दरिंदगी की घटनाएं हो रही हैं। श्यामलाल पाल ने इसे सामंतवादी सोच का नतीजा बताया और कहा कि ऐसे लोग मासूमों के साथ हैवानियत पर उतर आए हैं। फिलहाल कौशांबी कांड पर सियासत तेज है और प्रशासन पर भी सवाल उठने लगे हैं।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More