काम के बहाने ले जाया गया व्यक्ति हुआ लापता, हत्या कर सब ठिकाने लगाए जाने की जताई जा रही आशंका

काम के बहाने ले जाया गया व्यक्ति हुआ लापता, हत्या कर सब ठिकाने लगाए जाने की जताई जा रही आशंका

कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र के उखैया खास गांव के रहने वाले मजदूर विधाता को गांव के ही व्यक्ति अमन और ओमप्रपाश भट्ठे में काम करवाने के लिए ले गए। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पैसे के विवाद में उसकी हत्या कर शव कहीं ठिकाने लगा दिया। पीड़िता पत्नी ने थाने में शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। पीड़िता महिला ने एसपी को लिखित शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

करारी क्षेत्र के उखैया गांव की रहने वाले गुड्डी देवी पत्नी विधाताराम ने बताया कि उसके पति को गावं के प्रकाश पुत्र कुवारे व अमन पुत्र प्रकाश मजदूरी के लिए काम पे लेकर गए थे। अपने साथ ग्राम भीमपुरा थाना आंबापुर जनपद कासगंज, गंगा के ईटा के भट्ठा एवं मालिक मुकेश यादव के यहां काम करने के लिए ले गये जहां पर प्रार्थिनी के पति ने पांच माह तक काम किया लेकिन इन पांच महीने में ठेकेदार प्रकाश और अमन ने तनख्वाह नहीं दिया तथा अपने मेहनत का रुपया मांगने पर गांव के ले जाने वाले ने दबंगों ने पीड़िता के पति को गाली गलौच देते हुए मारा पीटा दिनांक 19.05.2025 को ठेकेदार प्रकाश और अमन प्रार्थिनी के पति व छोडकर वापस घर आ गये तब प्रार्थिनी ने अपने पति से फोन पर बात किया तो पति बाताया कि मुझे ठेकेदार प्रकाश और अमन के वजह से भटठे के कमरे में बंद करके रखे हुए है तब मैने ठेकेदार प्रकाश पर दबाव बनाया तो प्रकाश ने मेरे पति को बुलाने जनपद कासगंज गये।

जहां पहुंचने पर ठेकेदार ने पीड़िता महिला से फोन पर बताया कि मैंने तुम्हारे पति को भेज दिया है घर पहुंच जायेगे आज एक हफ्ते बीत जाने पर भी पीड़िता के पति वापस घर नहीं पहुंचे प्रार्थिनी को सक है कि ठेकेदार प्रकाश और अमन ने प्रार्थिनी के पति को भट्ठे मारकर फेंक न दिया हो। या उसके पति के साथ कोई अप्रिय घटना कारित करके कहीं गायब तो नही करा दिया है। पीड़िता महिला ने एसपी कौशाम्बी और एसपी कासगंज को लिखित शिकायती पत्र दे चुकी है लेकिन उसकी कोई भी सुनवाई नहीं हो रही है। महिला के छोटे छोटे बच्चे है जिनमें 6 बेटियां और एक बेटा है उसका पति है ही पूरा घर का खर्चा चलता था। लेकिन बीस दिन बीत जाने के बाद भी कोई सुराग नहीं लगा है। पीड़िता महिला ने एसपी कौशाम्बी को लिखित शिकायती पत्र देते हुए न्याय की गुहार लगाई है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More