नकली सोना देकर 15 लाख ठगने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*नकली सोना देकर 15 लाख ठगने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार*
*कौशांबी न्यूज ✒️ SHABBAR ALI*
कोखराज थाना पुलिस ने नकली सोना थमाकर 15 लाख रुपये की ठगी करने वालों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कार्रवाई करके रुपया के साथ दो मोबाइल भी बरामद किया है। इस गिरोह में तीन महिला समेत छह लोग शामिल थे। आरोपी उड़ीसा के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया है। मंझनपुर कोतवाली के मलकिया निवासी श्रीनाथ मौर्य पुत्र रामनिहोर मौर्य को उड़ीसा से आए घुमंतू परिवार के लोगों ने पांच दिन पहले अपना शिकार बनाया था। इस परिवार के एक युवक ने श्रीनाथ मौर्य से संपर्क किया और सोने का एक टुकड़ा दिखाते हुए जांच करने के लिए कहा।

श्रीनाथ ने सोने को शुद्ध बताया। इसके बाद श्रीनाथ को युवक ने अपने डेरा बुलाया और सोना दिखाया। बताया कि वह इसको बेचना चाहता है। 15 लाख रुपये में सौदा हुआ था। कोखराज के अल्लीपुर गांव के मोड़ पर श्रीनाथ से युवक ने 15 लाख रुपया लिया और नकली सोना थमाकर चला गया। जांच में जब सोना नकली निकला तो मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। एसपी राजेश कुमार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए कोखराज थाना पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया। घटना के पांचवें दिन पुलिस ने इस मामले में हरिदास पुत्र कार्तिक दास निवासी पतामुली, केंद्रापरा उड़ीसा, अम्बिकादास, बाला प्रधान के अलावा उड़ीसा की ही तीन महिलाओं को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान पुलिस ने 15 लाख रुपया कैस के साथ दो मोबाइल बरामद किया। पुलिस ने सभी आरोपियों का चालान कर दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें