निर्मला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, गनपा कौशांबी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशांबी
*निर्मला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, गनपा कौशांबी में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफलता पर सैनिकों के सम्मान में तिरंगा यात्रा का हुआ आयोजन*

कौशांबी: निर्मला टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज, गनपा में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत एक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यह आयोजन भाजपा के शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक मलयज शर्मा के आह्वान पर हुआ। तिरंगा यात्रा में कॉलेज के समस्त स्टाफ एवं प्रशिक्षु उत्साहपूर्वक शामिल हुए।कॉलेज के स्टाफ सदस्यों में सुरेश चंद्र,प्रवक्ता नीलकमल मिश्र, अरविंद कुमार द्विवेदी, जुबैदा खातून, तथा परिचारिका ज्ञानमती सहित सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सहभागिता उल्लेखनीय रही।प्रशिक्षुओं ने इस अवसर पर भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस को नमन करते हुए उनके बलिदान को श्रद्धांजलि अर्पित की।

तिरंगा यात्रा राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगी रही और पूरे कॉलेज परिसर में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला।अंत में कॉलेज के प्रबंधक मलयज शर्मा ने प्रशिक्षुओं के साथ वर्चुअल संवाद किया। उन्होंने सैनिकों के साहस और वीरता पर परिचर्चा की तथा सभी प्रतिभागियों को उनके सक्रिय सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें