एसआईसीएस सुपर किंग्स ने जीता एसपीएल सीजन 15 के विजेता का ख़िताब

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

एसआईसीएस सुपर किंग्स ने जीता एसपीएल सीजन 15 के विजेता का ख़िताब

एक महीने तक 18 टीमों ने क्रिकेट लीग मैच में कि शिरकत

चित्रकूट

सदगुरु मित्र मण्डल के तत्त्वावधान में आयोजित किरकेट टूर्नामेंट सदगुरु प्रीमियर क्रिकेट लीग – सीज़न 15 का समापन शानदार अंदाज़ में हुआ। एक महीने तक चले इस रोमांचक टूर्नामेंट में उत्साह, टीम भावना और खेल कौशल की अद्भुत झलक देखने को मिली। सदगुरु मित्र मंडल द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता में कुल 18 टीमों ने भाग लिया, जिनमें 14 पुरुष टीमों और 4 महिला टीमों ने हिस्सा लिया |

पुरुष वर्ग में SICS सुपर किंग्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया, जबकि SNC लीजेंड्स ने उपविजेता की ट्रॉफी हासिल की। वहीं महिला वर्ग में नर्सिंग वूमन टीम ने जीत दर्ज की, और विद्याधाम गर्ल्स XI ने उपविजेता बनकर सराहनीय प्रदर्शन किया। अंतिम मैच के बाद हुए पुरस्कार वितरण समारोह में सभी प्रतिभागियों की मेहनत और लगन के लिए उन्हें विविध पुरूस्कार वितरित किये गए ।

समारोह मुख्य अतिथि डॉ. चुंडक तेनजिंग, मैनेजिंग डायरेक्टर, सेवा फाउंडेशन यूएसए , श्री अरुण आचार्य, ग्लोबल हेड – ट्रेनिंग, सेवा फाउंडेशन, डॉ. प्रज्ञा श्रीराम मेडिकल एडमिनिस्ट्रेटर, डॉ. समीना ज़मिंदर, कंसल्टेंट – सेवा फाउंडेशन, श्री प्रमोद भाई एवं सविता बेन हरियाणी जयपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे । साथ ही डॉ. बी. के. जैन, ट्रस्टी, डॉ.इलेश जैन श्रीमती उषा जैन, अध्यक्ष – शिक्षा समिति, उपाध्यक्ष अनुभा अग्रवाल, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ.पूनम अडवानी, प्रबंधक आर.बी.सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह, रेफरी तुषारकांत शास्त्री, प्राचार्य शंकर दयाल पाण्डेय, राकेश तिवारी, सुरेन्द्र तिवारी, मंजुला वानी, दीपक वानी, फिरोज हसन खान और सदगुरु परिवार के सदस्य, शिक्षक, विद्यार्थीगण उपस्थित रहे, जिन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और टूर्नामेंट की सफलता की सराहना की । पूरे लीग मैच के प्रायोजक सदगुरु महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित द्वारा किया गया था |

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें