हेलो किड्स भरवारी में मातृशक्ति को समर्पित मदर्स डे समारोह का भव्य आयोजन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*हेलो किड्स भरवारी में मातृशक्ति को समर्पित मदर्स डे समारोह का भव्य आयोजन*

भरवारी (कौशांबी)। हेलो किड्स भरवारी के तत्वावधान में रविवार को मदर्स डे के उपलक्ष्य में एक अत्यंत भव्य, भावनात्मक और सजीव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें माताओं के सम्मान में विविध रंगारंग प्रस्तुतियों की झड़ी लग गई। यह कार्यक्रम रिद्धि सिद्धि रिजॉर्ट फेस-2 में आयोजित किया गया, जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी मां के प्रति प्रेम और कृतज्ञता को मंच पर बखूबी प्रस्तुत किया।

इस भावुकता से भरे कार्यक्रम की मुख्य अतिथि हृदयकर्णिका रिद्धि सिद्धि और उनकी मां श्रीमती सपना गुप्ता जी रहीं। विशेष उपस्थिति में स्कूल के फाउंडर देव गुप्ता जी ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना से हुई। इसके पश्चात नन्हें विद्यार्थियों ने अपनी मां के प्रति भावनाएं प्रकट करते हुए गायन प्रस्तुत किया। छोटे-छोटे बच्चों ने जब वाद्ययंत्रों के साथ मां के लिए गीत गाया तो पूरा सभागार भावविभोर हो गया। बच्चों की मासूम आवाज और संगीत में भरी भावनाओं ने हर एक माता के चेहरे पर मुस्कान और आंखों में आंसू ला दिए।
अपने बच्चों को मंच पर आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुति देते हुए देखकर कई माताएं भावुक हो उठीं। उन्होंने न केवल तालियों से बच्चों का उत्साहवर्धन किया बल्कि विद्यालय की प्रशंसा करते हुए कहा कि हेलो किड्स भरवारी वास्तव में बच्चों के व्यक्तित्व विकास और उनकी प्रतिभा को मंच देने का सराहनीय कार्य कर रहा है। एक अभिभावक ने कहा, “हमने कभी नहीं सोचा था कि हमारे छोटे-छोटे बच्चे इतने अच्छे से गा और नाच सकते हैं। यह स्कूल का ही प्रयास है, जो आज हम अपने बच्चों को इस रूप में देख पा रहे हैं।”

नर्सरी, जूनियर केजी और सीनियर केजी के बच्चों ने विशेष नृत्य प्रस्तुतियाँ देकर कार्यक्रम को जीवंत कर दिया। बच्चों की प्रस्तुति इतनी मोहक और मनोहारी रही कि उपस्थित सभी माताओं ने तालियों से उनका उत्साहवर्धन किया।

इस अवसर पर माताओं के लिए विशेष खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया, जिनमें माताओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। खेलों के माध्यम से कार्यक्रम में एक नई ऊर्जा और आनंद का संचार हुआ। विजेता माताओं को विशेष उपाधियों से सम्मानित किया गया।

सुपर मोम का खिताब जूनियर केजी की छात्रा कशवी केशरवानी की मम्मी समृता केशरवानी को प्रदान किया गया।

बेस्ट मोम के खिताब से नैतिक सिंह की माता रीना देवी और शदन की मम्मी शेफाली खान को नवाजा गया।

 

संस्थान के चेयरमैन निवर्तमान विधायक श्री संजय कुमार गुप्ता ने कहा, “हमारा प्रयास है कि हम विद्यालय को केवल शिक्षा का केंद्र न बनाकर एक ऐसा परिवार बनाएं, जिसमें माता-पिता, शिक्षक और बच्चे मिलकर एक सशक्त समाज निर्माण की दिशा में कार्य करें। यह आयोजन माताओं के सम्मान का छोटा सा प्रयास है, जिन्होंने अपने बच्चों को इस विद्यालय का हिस्सा बनाया है।”
डायरेक्टर श्रीमती सीमा पवार ने अपने संबोधन में कहा, “मां हमारे जीवन की प्रथम शिक्षक होती हैं। उनकी ममता, त्याग और समर्पण को शब्दों में व्यक्त कर पाना संभव नहीं है।

कार्यक्रम के अंत में सभी माताओं को विद्यालय की ओर से सम्मान चिह्न और स्मृति उपहार प्रदान किए गए। इसके बाद सभी के लिए भोजन की विशेष व्यवस्था भी की गई थी।

कार्यक्रम का संचालन अत्यंत आकर्षक एवं भावनात्मक शैली में किया गया, जिससे पूरी महफिल सजीव और उल्लासपूर्ण बनी रही। यह आयोजन माताओं और विद्यालय के बीच भावनात्मक जुड़ाव को और अधिक प्रगाढ़ करने वाला सिद्ध हुआ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें