कानून-व्यवस्था की समीक्षा: सीओ अभिषेक सिंह ने दी सख्त हिदायतें, बीट पुलिसिंग को बताया आधारभूत कड़ी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

_*कौशाम्बी–*_

_*कानून-व्यवस्था की समीक्षा: सीओ अभिषेक सिंह ने दी सख्त हिदायतें, बीट पुलिसिंग को बताया आधारभूत कड़ी*_

_*रिपोर्ट–मोहम्मद फैज*_

_पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार के निर्देशन में कौशाम्बी सीओ अभिषेक सिंह ने शनिवार को थाना पश्चिम शरीरा में कानून-व्यवस्था को लेकर महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक में थाने के सभी उपनिरीक्षक, बीट कांस्टेबल और विवेचक मौजूद रहे।_

_सीओ ने लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, न्यायालय द्वारा निर्गत वारंटों और महिला संबंधी शिकायतों की स्थिति की गहन समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक प्रकरण का शीघ्र, निष्पक्ष व समयबद्ध निस्तारण प्राथमिकता से किया जाए।_

_अभिषेक सिंह ने बीट प्रणाली की विशेष चर्चा करते हुए कहा कि बीट पुलिस ही जनता और विभाग के बीच की सबसे मजबूत कड़ी है। बीट कांस्टेबलों को क्षेत्र में सतत गश्त, आमजन से संवाद और अपराध संबंधी गोपनीय सूचनाओं पर पैनी नजर रखने के निर्देश दिए गए।_

_उन्होंने साफ कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशों से भी समस्त पुलिसकर्मियों को अवगत कराया गया, ताकि कार्यशैली में सुधार लाया जा सके और पुलिसिंग को जनता के अनुकूल बनाया जा सके।_

_सीओ ने कहा कि पुलिस की जवाबदेही, संवेदनशीलता और तत्परता ही जनविश्वास की असली कसौटी है। बैठक के दौरान अपराध नियंत्रण, महिला सुरक्षा और स्थानीय समस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर कई अहम रणनीतियां भी तय की गईं।_

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें