स्काई पब्लिक स्कूल सिसेंडी में सेवा संकल्प का आयोजन

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

♦एनजीओ और एसबीआई ने मिलकर ‘बाल विवाह मुक्त भारत के अंतर्गत’ पोस्टर और स्लोगन की प्रतियोगिताओं का किया आयोजन

स्काई पब्लिक स्कूल सिसेंडी में सेवा संकल्प का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा ६ से लेकर कक्षा ८ तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में सभी बच्चों ने तरह तरह के पोस्टर बनाकर अपनी सजगता और सूझबूझ का परिचय दिया।

एनजीओ से आए सभी अतिथियों और एसबीआई की मोहनलाल गंज ब्रांच से आए अधिकारियों ने बच्चों के कला की प्रशंसा की और उनके इस प्रयास को खूब सराहा। इसके बाद बच्चों ने विभिन्न स्लोगनों को निर्मित कर अपनी प्रतिभाओं से उपस्थित सभी का मन जीत लिया। बच्चों ने अलग अलग ग्रुप में स्लोगनों का एक सुर में गायन भी किया जिससे पूरे वातावरण में एक ऊर्जा सी आ गई, जिससे सभी को बच्चों की सोच और समाज के प्रति जागरूकता को देखकर उन पर बहुत गर्व हुआ।अपनी कला के प्रदर्शन से इन बच्चों ने ये बता दिया कि भावी भविष्य में समाज की इन कुरीतियों के लिए कोई स्थान नहीं है। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कक्षा ७ की मुस्कान गौतम, द्वितीय स्थान कक्षा ६ की श्रृष्टि मिश्रा तथा इसी क्रम में तृतीय स्थान कक्षा ६ की सौम्या साहू का रहा। हालांकि सभी बच्चों ने इस प्रतियोगिता में अपना शत प्रतिशत दिया। पर, उपरोक्त तीन बच्चियों का प्रदर्शन सबसे ज्यादा उत्कृष्ट रहा। प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त इन विद्यार्थियों को एनजीओ के द्वारा सर्टिफिकेट व ट्रॉफी से सम्मानित किया गया साथ ही अन्य प्रतिभागियों को भी सर्टिफिकेट देकर उनका भी मनोबल बढ़ाया। अंत में प्रबंधक आदित्य सिंह यादव ने सभी विद्यार्थियों की इस प्रतिभा को सराहा तथा उन्हें प्रोत्साहन दिया। प्रधानाचार्य राहुल शुक्ला ने भी बच्चों और आए अतिथिगण को संबोधित कर दो शब्द कहते हुए विद्यार्थियों के इस प्रयास की प्रशंसा की, साथ ही उपहार के रूप में पौधा देकर सभी अतिथिगण का सम्मान किया और सभी का ध्यान पर्यावरण की ओर आकर्षित किया। इसके अतिरिक्त सभी शिक्षक व शिक्षिकाओं ने बाल विवाह मुक्त अभियान के अंतर्गत शपथ भी ली। इस संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन दीप्ति और भावना के निर्देशन में आराधना, प्राची, सीमा, सुष्मिता, जितेंद्र और समस्त शिक्षक व शिक्षिकाओं ने मिलकर एक दूसरे के सहयोग से किया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More