घर के बरामदे में बाबा के साथ सो रहे बालक का अपहरण, सूचना पर एसपी, सीओ सहित तमाम पुलिस फोर्स जांच में जुटी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

घर के बरामदे में बाबा के साथ सो रहे बालक का अपहरण, सूचना पर एसपी, सीओ सहित तमाम पुलिस फोर्स जांच में जटी
सैनी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर कोदन गांव की घटना

कौशाम्बी सैनी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गोदन गाँव में शनिवार की रात लगभग 12 बजे घर के बाहर बरामदे में बाबा के साथ हो रहे बालक का अपहरण हो गया। अपहरण बाइक सवार नकाबपोश बदमाशों ने किया। घटना की सूचना पर देर रात एसपी कौशाम्बी, सीओ सिराथू सहित तमाम पुलिस फ़ोर्स जांच पड़ताल में जुटी। सैनी कोतवाली क्षेत्र के पहाड़पुर गोदन गाँव का रहने वाले भरत लाल विश्वकर्मा का तेरह वर्षीय बेटा प्रतीक विश्वकर्मा शनिवार की देर रात अपने बाबा राम सुरेमन विश्वकर्मा के साथ घर के बाहर बरामदे में सो रहा था। घर के अन्य सदस्य दूसरे कमरें में सो रहे थे। रात तकरीबन 12 बजे बाइक सवार दो नकाबपोश बदमाश आये और बाबा के सो रहे प्रतीक विश्वकर्मा को ले जाने लगे तो बाबा राम सुरेमन की नींद खुल गयी।


हल्ला होने पर घर के अन्‍य लोग भी जग गये। मामले की जानकारी सैनी पुलिस को दी गयी तो सुचना पर सूचना पर देर रात एसपी कौशाम्बी बृजेश श्रीवास्तव, सीओ सिराथू अवधेश विश्वकर्मा सहित सैनी कोतवाली कि तमाम पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल में जुटी। एसपी कौशाम्बी ने बताया कि परिजनो के बताने के बाद कौशाम्बी जनपद के बार्डर को सील करने का निर्देश दिया गया है। जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी होगी।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें