खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
कोखराज थाना इलाके के एक गांव निवासी युवक का फोटो मासूम बच्चों के साथ तमंचे के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक खुद भी तमंचा लेकर पोज दे रहा है और मासूम बच्चों के भी हाथ में तमंचा पकड़ाया हुआ है। मासूम बच्चों की फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद विभाग में हड़कंप मच गया। इस तरह की पहले भी कई फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुकी है।
पुलिस-प्रशासन की सख्ती के बावजूद इंटरनेट मीडिया पर असलहों का प्रदर्शन शौक बनता जा रहा है। ताजा मामले में एक युवक अपने दो मासूम बच्चों के साथ हाथों में तमंचा लिए फोटो वायरल हो रहा है। युवक कोखराज थाना इलाके के मोहम्मदपुर असवां गांव का बताया जा रहा है। वायरल फोटो में युवक के हाथ में तमंचा दिखाई दे रहा है। उसके साथ मौजूद दो मासूम बच्चे भी तमंचा हाथ में लेकर पोज दे रहे हैं। तमंचे के साथ युवक और उसके मासूम बेटों की फोटो तेजी से इंटरनेट मीडिया पर वायरल है। लोगों के अनुसार कुछ दिन पहले भी युवक का अवैध असलहा के साथ फोटो वायरल हुआ था। लेकिन, पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की थी। वह गांव में दहशत फैलाने के लिए ऐसा करता रहता है। एक बार फिर युवक समेत उसके मासूम बच्चों के हाथ में तमंचा कानून व्यवस्था को खुली चुनौती देता दिखाई दे रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल फोटो होने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है।






