रघुवीर मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा के साथ अन्न सेवा भी जारी

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*रघुवीर मंदिर में नौ दिवसीय श्रीराम कथा के साथ अन्न सेवा भी जारी*

*देश के कोने कोने से कथा सुनने पहुंचे कथा प्रेमी*
चित्रकूट,
परमहंस संत श्री रणछोड़दास जी महाराज के पावन कर कमलों से चित्रकूट के जानकीकुंड में स्थापित सेवा संस्थान श्री रघुवीर मंदिर ट्रस्ट बड़ी गुफा में वार्षिक चैत्र रामनवमी उत्सव का प्रारंभ चैत्र शुक्ल प्रतिपदा से दशमी पर्यन्त दिनांक 30 मार्च से 7 अप्रैल के लिए हो गया ।इस दौरान भारत के विभिन्न प्रान्तों से गुरुदेव रणछोड़दास जी महाराज के शिष्य परिवार के श्रद्धालु जन हजारों की संख्या में सम्मिलित होने चित्रकूट पहुंचे हैं। नवदिवसीय इस आयोजन में प्रातः काल श्री रामचरितमानस का नवदिवसीय संगीतमय पाठ आचार्य सुरेंद्र तिवारी करा रहे हैं एवं दोपहर में श्री राम कथा का रसपान परम पूज्य युग तुलसी श्री रामकिंकर जी महाराज के परम कृपा पात्र शिष्य पूज्य श्री उमाशंकर जी व्यास जी ने अपने मुखारविन्द से शिव-सती के प्रसंग की कथा का सभी को कथा रसिकों को रसपान कराया।

ट्रस्टी डॉ बीके जैन ने बताया कि इस उत्सव में पाठ एवं कथा के साथ विभिन्न धार्मिक आयोजन एवं संत तथा समष्टि भण्डारे का आयोजन भी किया जाता है जिसमें प्रतिदिन हजारों लोग अन्नासेवा प्राप्त कर रहे हैं।

उत्सव के लिए श्री रघुबीर मन्दिर को विशेष रूप से सजाया गया है एवं भगवान युगल सरकार को विशेष पोषक एवं आभूषण तथा पुष्पों द्वारा श्रृंगार होता है। प्रतिदिन प्रातः रुद्राभिषेक एवं सायँ मन्दाकिनी एवं गौ आरती का लाभ भी गुरुभक्त ले रहे हैं। रामनवमी के दिन भगवान का भव्य जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा जिसकी समस्त तैयारियाँ कर ली गयी हैं। आयोजन में पूज्य गुरुदेव की शिष्या सुश्री दमयंती बेन सेजपाल, सुश्री रमा बेन हरियाणी के साथ ट्रस्टी डॉ बी के जैन, श्रीमती रूपल मफतलाल, डॉ इलेश जैन, श्रीमती मिलोनी बेन, श्रीमती उषा जैन, श्रीमती भारती बेन जोबनपुत्रा सह सदगुरु परिवार के सदस्य, कार्यकर्ता, विद्यार्थी, गुरुभक्त, संत-महंत भारी संख्या में उपस्थित रहे। डॉ जैन ने सभी कथा रसिको से रामकथा श्रवण करने हेतु पधारने का आग्रह किया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें