एमएलसी सदस्य द्वारा 23.24 लाख एवं 02 कृषक उत्पादक संगठन को 12 लाख का डमी चेक का किया गया वितरित

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

एमएलसी सदस्य द्वारा रू0-23.24 लाख एवं 02 कृषक उत्पादक संगठन को रू0-12 लाख का डमी चेक का किया गया वितरित

केंद्र सरकार के सफल 10 वर्ष और उत्तर प्रदेश सरकार के ऐतिहासिक 08 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में डायट मैदान, मंझनपुर महोत्सव कार्यक्रम में मा0 सदस्य विधान परिषद उ0प्र0 द्वारा अन्नदाता किसान समृद्धि योजनान्तर्गत प्रमोशन ऑफ एग्रीमकल्चर मैकेनाइजेशन फार एन सी-2 के अन्तर्गत एक कृषक को रू0-23.24 लाख का डमी चेक एवं नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन एण्ड टेक्नोलॉजी योजनान्तर्गत 02 कृषक उत्पादक संगठन को रू0-12 लाख का डमी चेक का वितरित किया गया। इसी प्रकार महिला सशक्तिकरण योजनान्तर्गत-बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग की नवनियुक्त 52 ऑगनबाड़ी कार्यकत्रियों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया। मुख्यमंत्री आवास योजनान्तर्गत 47 लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र तथा प्रधानमंत्री आवास योजनान्तर्गत 39 लाभार्थियों को आवास की चाभी का वितरण किया गया। सीएम युवा रोजगार विकास अभियान योजनान्तर्गत 36 लाभार्थियों को एवं ओडीओपी के एक लाभार्थी को डमी चेक वितरित किया गया। ग्लोबल इन्वेस्टर समिट अन्तर्गत जनपद में उद्यम स्थापित करने वाले 02 निवेशकों को प्रशस्ति पत्र वितरित किया गया।

वृद्धा पेशन के 37 लाभार्थियों, निराश्रित महिला पेंशन के 41 लाभार्थियों एवं दिब्यांग सशक्तिकरण योजनान्तर्गत 46 लाभार्थियों को पेंशन स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। शादी अनुदान योजनान्तर्गत 39 कन्याओं को शादी अनुदान की स्वीकृति प्रमाण पत्र वितरित किया गया। दिब्यांगजन सशक्तिकरण योजनान्तर्गत 07 दिब्यांगजनों को ट्राई साइकिल व 02 व्हील चेयर एवं 01 ब्लाइंड स्टिक वितरित किया गया। आयुष्मान भारत योजनान्तर्गत 17 लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं क्षय रोग (टी0बी0) ग्रसित 03 मरीजों को पोषण पोटली का वितरण किया गया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें