खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत निःशुल्क टैबलेट वितरण शम्भूनाथ रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेस एण्ड हॉस्पिटल में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मीनू योगेश साहू और शिवमूरत उर्फ भइयन पासी ने 16 छात्र-छात्राओं को टैबलेट वितरित किया।
कार्यक्रम का संचालन कर रहे नर्सिंग कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ संतोष एसयू ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने संबोधित करते हुए कहा कि टैबलेट से छात्र-छात्रा अपना भविष्य उज्ज्वल बना सकते हैं। टैबलेट के इस्तेमाल से चिकित्सा क्षेत्र में तकनीकि रूप से और सक्षम हो सकते हैं। चिकित्सा क्षेत्र में तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इससे छात्रों का भविष्य बेहतर हो सकेगा। उत्थान संस्था के अध्यक्ष डा. धीरेन्द्र कुमार ने कहा कि शिक्षा के बदलते परिवेश में परम्परागत शिक्षा से अलग हटकर अब समाज को तकनीकी शिक्षा प्रदान किए जाने की आवश्यकता है। इसमें सरकार की महत्वाकांक्षी योजना टैबलेट वितरण एक उपयोगी उपकरण सिद्ध हो रहा है। टैबलेट से प्रशिक्षुओं को नई तकनीक के साथ-साथ समय पर हो रहे महत्वपूर्ण बदलाव के विषय में भी इंटरनेट के माध्यम से जानकारी प्राप्त होती रहेगी। संस्था के सचिव डा. कौशल कुमार तिवारी ने कहा कि सरकारी नौकरी के पीछे न दौड़कर स्वयं रोजगार उत्पन्न कीजिए और दूसरों को भी रोजगार दीजिए। इसके लिए सरकार हमेशा आपके साथ है। यह काम तभी संभव होगा जब आप अपने लक्ष्य के प्रति संकल्पित हो और सकारात्मक सोचेंगे। साथ ही युवाओं को चाहिए कि हमेशा अपनी रुचि के अनुसार लक्ष्य तैयार करें। अंत में विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया आप हमेशा अपने कार्य के प्रति जागरूक रहें। निशुल्क टैबलेट वितरण सरकार की सबसे महत्वपूर्ण योजनाओं में से एक है। मुख्यमंत्री की सोच से आज के इस परिवेश में गांव गरीब का बच्चा भी डिजिटल से दूर न हो, इसके लिए टैबलेट, लैपटॉप, मोबाइल फोन मुहैया कराए जा रहे हैं। टैबलेट मिलने के बाद आपकी जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। तकनीकी शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सरकार की ओर से प्रयास किए जा रहे हैं। इससे छात्रों का भविष्य बेहतर हो सकेगा। इस मौके पर रिता पोखरिया और प्रीति मौर्या आदि उपस्थित रहे।






