रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस के चेयरमैन एवं निवर्तमान विधायक संजय कुमार गुप्ता द्वारा रिद्धि सिद्धि रिसॉर्ट फेस-1, भरवारी में “रंगोत्सव” नामक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। यह समारोह नगरवासियों और जिले भर के जनप्रतिनिधियों के लिए आपसी सौहार्द और आनंद का अवसर बन गया। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, व्यापारियों और शिक्षा जगत से जुड़े लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समारोह में उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएँ दीं। इस मौके पर पारंपरिक होली उत्सव की झलक दिखी, जहाँ रंगों के साथ-साथ मिठास भी घुली रही। आयोजकों ने मेहमानों के स्वागत के लिए विशेष व्यंजनों की व्यवस्था की थी, जिसमें गुजिया, ठंडाई और अन्य पारंपरिक पकवानों का स्वाद सबको खूब भाया। लोगों ने आपसी भाईचारे और प्रेम के इस पर्व का भरपूर आनंद लिया और एक-दूसरे को बधाइयाँ दीं।

समारोह की सबसे खास बात रही सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ, जहाँ प्रोफेशनल संगीतकारों और डांसर्स ने अपनी शानदार परफॉर्मेंस से सबका मन मोह लिया। लोकगीतों, बॉलीवुड धुनों और होली के पारंपरिक गीतों पर लोगों ने जमकर नृत्य किया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच हर कोई उत्साह से झूमता नजर आया। इस आयोजन ने होली के पारंपरिक उल्लास को आधुनिक रंग में रंगते हुए नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थिति इस बात का प्रमाण थी कि “रंगोत्सव” सिर्फ एक आयोजन नहीं, बल्कि भरवारी के लिए होली उत्सव की एक नई परंपरा बन चुका है। लोगों ने इसे सामाजिक एकता और भाईचारे का प्रतीक बताया और भविष्य में भी इस तरह के आयोजनों की अपेक्षा जताई। नि विधायक संजय कुमार गुप्ता ने सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए कहा कि होली न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि आपसी प्रेम और सौहार्द का भी प्रतीक है। उनका उद्देश्य समाज में खुशियाँ फैलाना और सभी को एक साथ जोड़ना है।

इस आयोजन ने न केवल नगरवासियों को एक मंच पर लाकर आपसी संबंधों को और मजबूत किया, बल्कि क्षेत्र में सामाजिक और सांस्कृतिक समरसता की मिसाल भी पेश की। “रंगोत्सव” की गूंज अब सिर्फ भरवारी तक ही सीमित नहीं रही, बल्कि यह पूरे जिले में चर्चा का विषय बन गया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ऑल इंडिया फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष सुधीर हलवासिया जी, कौशांबी जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर, नि विधायक मंझनपुर लाल बहादुर नि विधायक, सिराथू शीतला प्रसाद पटेल, नगर अध्यक्ष सिराथू भोला यादव, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण केसरवानी, जाया पाल, सपना गुप्ता, प्रतिभा कुशवाहा, कैलास चंद्र केसरवानी, गंगा प्रसाद काले, अध्यक्ष सराय अकिल अनूप सिंह पार्षद सूरज यादव सहित सैकड़ो जनप्रतिनिधि व सम्मनित लोग उपस्थित रहें।









