♣ खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
सरायअकिल थाने के म्योहरिया नहर के समीप मंगलवार दोपहर न्यायालय से वापस लौट रहे युवक पर मुकदमे में सुलह को लेकर लेकर दबंगों ने हमला कर दिया। पिटाई के बाद जेब से रुपया भी निकाल लिया। राहगीरों को आता देख दबंग सुलह न करने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल ने थाने जाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी है।
आजाद नगर बुद्वपुरी मोहल्ला निवासी मोहम्मद आवेश पुत्र हबीब उल्ला का पड़ोस के ही बशीर उल्ला आदि से जमीनी विवाद चल रहा था। न्यायालय नायब तहसीलदार के यहां से आवेश के पक्ष में डिग्री होने के बाद बशीर उल्ला आदि ने 29 सितम्बर 2024 की सुबह घात लगाकर मस्जिद से नमाज पढ़कर घर वापस लौट रहे आवेश पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया था। लाइसेंसी बंदूक से भी जान से मारने की नियत से फायरिंग की थी। गोली मिस हो जाने पर चाकू से हमला कर मरणासन्न के हालत में पहुंचा दिया था। मामले में पुलिस ने बशीर उल्ला, मो.ताज, जुल्फेकार और अरमान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीन आरोपियों को जेल भेज दिया था। चौथा आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। आवेश के अनुसार मंगलवार को वह गवाही के लिए मंझनपुर न्यायालय बाइक से गया था। पत्रावली में गवाही न होने के कारण वह दोपहर में घर वापस लौट रहा था। सरायअकिल के म्योहरिया नहर के समीप बाइक सवार दो लोगों ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। आरोप है कि वह दोनों मुकदमें में सुलह करने का दबाव बनाने लगे। विरोध करने पर उन लोगों ने उसकी पिटाई कर दी। पिटाई के बाद जेब में रखा पंद्रह सौ रुपया भी छीन लिया। राहगीरों के आने पर दोनों दबंग सुलह न करने पर जाने से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घायल ने थाने जाकर आरोपी दबंगों के खिलाफ तहरीर दी। तहरीर मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।






