????????मूरतगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में सीओ ने पुलिस कर्मियों संग की बैठक
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
होली के दौरान कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सभी चौकी प्रभारी और बीट दरोगा व पुलिस कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में फ्लैग मार्च करें। होली और रमजान को ध्यान में रखकर संवेदनशील स्थानों की सूची तैयार करके निगरानी रखने के लिए बाकायदा रणनीति बनाई जाए, जिससे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचा जा सके। उक्त बातें सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने मूरतगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में पुलिस कर्मियों के साथ बैठक के दौरान कही।

संदीपन घाट थाने के मूरतगंज स्थित एक गेस्ट हाउस में रविवार को सीओ सतेंद्र प्रसाद तिवारी ने पुलिस कर्मियों संग बैठक की। उन्होंने आगामी त्योहार होली और ईद के दृष्टिगत शान्ति तथा कानून व्यवस्था बनाए रखने को आवश्यक कदम उठाने के लिए कहा। प्रतयेक गांव में पीस कमेटी की बैठक आयोजित करके आने वाली शिकायत का समय से निस्तारण करने के निर्देश दिए। होली पर्व के दृष्टिगत संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करके उनका भौतिक सत्यापन करने का निर्देश पुलिस कर्मियों को दिया। उन्होंने कहा कि इससे स्थितियों का अनुमान हो जाएगा और तैयारियों में आसानी होगी। उन्होंने बीट दरोगा और सिपाहियों को जुमा और ईद को लेकर सुअर पालकों को पाबंद करने और त्यौहार पर सुअरों को बंद रखने का निर्देश दिया। उन्होंने त्योहार पर शराब का सेवन, तेज आवाज में लाउडस्पीकर न बजाने को कहा है। हुड़दंग मचाने वालों पर सख्ती से निपटने की बात कही है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी के गलत आचरण से विभाग की छवि खराब होती है। उन्हें कोई कितना भी उकसाए खुद पर संयम रखें और लोगों से बेहतर व्यवहार करें। कहा कि पुलिस विभाग 24 घंटे विपरीत परिस्थितियों में कार्य करता रहता है। समाज में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए दिन-रात छोटी बड़ी घटनाओं का निराकरण कराता है। इसके बावजूद एक छोटी गलती से पुलिस के सभी अच्छे कार्यों पर पानी फिर जाता है। थाना क्षेत्र में प्रमुख भीड़भाड़ वाले चौराहों, सराफा बाजार, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों आदि पर पिकेट व पेट्रोलिंग के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा निर्देंश दिए। अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस मौके पर एसओ विजेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी मूरतगंज अनुराग सिंह, चौकी प्रभारी हर्रायपुर जगरुप यादव समेत थाने के सभी पुलिस कर्मी मौजूद रहे।







