तहसील कोर्ट की फाइलों में मिली खामियां ही खामियां, आयुक्त ने लगाई फटकार

अपर आयुक्त ने एसडीएम न्यायिक और प्रशासनिक समेत तहसीलदार कोर्ट से 19 संदिग्ध फाइलों को लिया कब्जे में

खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

प्रयागराज मंडल के आयुक्त विजय विश्वास पंत एवं अपर आयुक्त प्रशासनिक पुष्पराज सिंह गुरुवार को चायल तहसील निरीक्षण करने के लिए पहुंचे। तहसील पहुंचने पर उन्हें गार्द की सलामी दी गई। उसके बाद सीधे वह तहसीलदार की कोर्ट में पहुंच गए। वहां उन्होंने लंबित फाइलों के बारे में विस्तार से जानकारी ली। पत्रावलियों में खामियां मिलने पर तहसीलदार और पेशकार को फटकार लगाई।

आयुक्त विजय विश्वास पंत ने गार्ड आफ आनर के बाद तहसील परिसर में पौधारोपण किया। इस दौरान डीएम मधूसुदन हुल्गी भी मौजूद रहे। इसके बाद उन्होंने अपर आयुक्त प्रशासनिक पुष्पराज सिंह के साथ तहसीलदार कार्यालय जाकर जन सुनवाई रजिस्टर का निरीक्षण किया। अंकित शिकायत पत्रवालियों की संख्या कम पाए जाने पर नाराजगी जाहिर की। पूछने पर बताया गया कि महाकुंभ के चलते पिछले माह शिकायतों की संख्या कम आई है। रजिस्टर में शिकायतकर्ताओं का मोबाइल नंबर दर्ज न होने पर फटकार लगाई। इसके बाद उन्होंने तहसीलदार कोर्ट में लंबित मुकदमों की पत्रावलियों का अवलोकन किया। धारा 34 की कई फाइलों में आदेश सुरक्षित होने के बाद भी लगभग आठ महीनों से फाइल चल रही थी। धारा 67 और धारा 80 की फाइलों का भी बारीकी से निरीक्षण किया। कई फाइलों में कमियां पाए जाने पर तहसीलदार को फटकार लगाई। उन्होंने तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम को निर्देशित किया कि बिना आपत्ति वाले मामलों को समय के भीतर निस्तारित करें। जबकि विवादित मामलों की फाइल को समय सीमा के अंदर आगे भेज दें। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया। साथ ही पत्रावलियों के समुचित रख रखाव रखने का निर्देश दिया। इस दौरान करीब 45 मिनट तक रुकने के बाद वह मंझनपुर चले गए। जबकि अपर आयुक्त प्रशासनिक पुष्पराज सिंह अभिलेखों का गहन अवलोकन करने के लिए रुके रहे। पीड़ित महिला की शिकायत पर लेखपाल को विशेष प्रतिकूल प्रतिविष्टि भी दिया।

एसडीएम और तहसीलदार कोर्ट से 19 फाइलों को लिया कब्जे में

अपर आयुक्त प्रशासनिक पुष्पराज सिंह ने तहसीलदार कोर्ट के बाद एसडीएम कोर्ट की फाइलों का बारीकी से अवलोकन किया। तीन घंटे जांच के बाद एसडीएम न्यायिक की छह, एसडीएम प्रशासनिक की छह और तहसीलदार कोर्ट की सात फाइलों को लिखपढ़ी के साथ अपने कब्जे में ले लिया। जिसमें धारा 34, धारा 24, धारा 38, धारा 144 और धारा 116 की फाइलें रहीं। इसके बाद रिकार्ड रूम में दस्तावेजों के रखरखाव का निरीक्षण किया। रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय जाकर किसान दुर्घटना फाइल का निरीक्षण कर अंकित मोबाइल पर फोन कर लाभार्थियों से बातचीत किया। शाम छह बजे तहसील की पुरानी निष्प्रयोज्य गाड़ियों व अन्य सामानों का निरीक्षण कर जल्द निस्तारण कराने का आदेश दिया।

भाकियू के कार्यकर्ताओं ने बीडीओ नेवादा की शिकायत आयुक्त से की

भारतीयय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के नेवादा ब्लाक अध्यक्ष बिन्देश्वरी प्रसाद ने जिलाध्यक्ष चंदू तिवारी की अगुवाई में आयुक्त को बताया कि उन्होंने बीडीओ नेवादा को कई बार प्रार्थना पत्र दिया कि गरीब मजदूर किसान को आवास पाने की श्रेणी में आते हैं, उनका सर्वे कराकर पात्रता सूची में नाम अंकित कराएं। इसके बाद भी उन्होंने शिकायत को गंभीरता से नहीं लिया। किसानों की फसल को आवारा पशु बर्बाद कर रहे हैं। उनको पकड़कर गोशाला में संरक्षित किया जाए।

आयुक्त के निरीक्षण से कुछ समय पहले तक परिसर में हुआ रंग रोगन

आयुक्त के चायल तहसील में गुरुवार को निरीक्षण की सूचना मिलते ही हड़कंप तहसील में हड़कंप मच गया। बुधवार से ही तहसील को चमकाने का काम शुरु कर दिया गया था। तहसील की दीवारों पर पड़े पान की पीच को रंग रोगन कराया गया। असके अलावा दीवारों पर लगी गंदगी को भी पेंट कराकर हटाया गया। गुरुवार दोपहर तक तहसील परिसर में रंग रोगन का कार्य चलता रहा।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More