पूज्य श्री श्री 1008 ब्रह्मचारी रामेश्वर जी महराज दंडी स्वामी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री रामचरितमानस के अंतर्गत “सप्त गीता” नामक पुस्तक का विमोचन

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी
पूज्य श्री श्री 1008 ब्रह्मचारी रामेश्वर जी महराज दंडी स्वामी की पुण्यतिथि के अवसर पर श्री रामचरितमानस के अंतर्गत “सप्त गीता” नामक पुस्तक का विमोचन एवं परिचर्चा कार्यक्रम दंडी स्वामी आश्रम कालेश्वर घाट कड़ा धाम में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में धार्मिक और सांस्कृतिक जगत के प्रमुख हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गुरुदेव के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित करने से हुई, और इसके बाद “सप्त गीता” पुस्तक का विमोचन मुख्य अतिथि प्रोफेसर जटाशंकर त्रिपाठी पूर्व विभाग अध्यक्ष दर्शनशास्त्र एवं चीफ प्रॉक्टर केंद्रीय विश्वविद्यालय प्रयागराज द्वारा किया गया। पुस्तक के रचयिता तीर्थ पुरोहित मदन लाल किंकर ने बताया कि इस पुस्तक में सात प्रमुख गीता अंशों का विस्तृत विवरण और उनके आध्यात्मिक अर्थों की व्याख्या की गई है।

कार्यक्रम में उपस्थित विद्वान डॉ0 नरनारायण शास्त्री,लाल बिहारी,एवं प्रोफेसर श्री प्रकाश त्रिपाठी कुल भास्कर आश्रम स्नातक महाविद्यालय प्रयागराज ने रामचरितमानस के गीता अंशों के माध्यम से जीवन के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा की और इस पुस्तक की महत्ता को उजागर किया। इस आयोजन से श्रोताओं को धार्मिक शिक्षा और संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा मिली। पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में दंडी स्वामी प्रकाश देवाश्रम महंत चौसठी दंडी मठ वाराणसी ,नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अरुण केसरवानी शांति देवी इंटर कॉलेज के प्रबंधक विनय केशरवानी,रामायणी पंडा,उदय पंडा,अनिल प्रकाश पंडा,अंजनी पंडा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें