खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
पिपरी थाने के कस्बा चायल में सोमवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर विश्व हिंदू परिषद के प्रखंड अध्यक्ष ने अपने बेटों संग मिलकर पीआरडी जवान को तलवार और कुल्हाड़ी से हमला कर घायल कर दिया। इससे वह लहूलुहान हो गया। शोर सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर उसकी जान बचाई। घायल जवान ने थाने जाकर आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी।
गिरिया खालसा गांव निवासी किशन पुत्र छेदीलाल पीआरडी का जवान है। किशन ने बताया कि कस्बा चायल निवासी विश्व हिंदू परिषद का प्रखंड अध्यक्ष लोगों का धर्म परिवर्तन का आरोप लगाकर उसके परिजनों से रंजिश रखता है। सोमवार सुबह वह चायल खास स्थित पेट्रोल पंप पर बाइक में पेट्रोल डलाने जा रहा था। इसी दौरान ब्लाक के समीप वह अपने बेटों संग तलवार और कुल्हाड़ी से हमला बोल दिया। सिर पर वार करने से किशन लहूलुहान हो गया और उसका एक कान कट गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे लोगों ने बीच बचाव कर उसकी जान बचाई। घायल जवान ने पुलिस चौकी जाकर घटना की तहरीर दी। चौकी पुलिस ने उसे थाने भेज दिया। आरोप है कि थाने में कार्रवाई न होने से निराश घायल ने सीओ को घटना की तहरीर दी। सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने इंस्पेक्टर पिपरी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।
———————–
सारा दिन चौकी और थाने के चक्कर काटता रह गया पीआरडी का जवान
गिरिया खालसा गांव निवासी किशन लाल को सोमवार सुबह दबंगों ने जमकर पीट दिया। घायल होने के बाद किशन चायल चौकी पहुंचा। वहां उसने तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की। आरोप है कि चौकी पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे थाने भेज दिया। किशन के अनुसार थाने पर मौजूद मुंशी ने चौकी का मामला बताते हुए उसे फिर चायल चौकी भेज दिया। थक हार कर घायल ने मामले की शिकायत सीओ से की। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए सीओ सत्येंद्र प्रसाद तिवारी ने इंस्पेक्टर पिपरी को घायल की रिपोर्ट दर्ज कर मेडिकल कराने का निर्देश दिया है।






