भागवत रत्न नवलेश महाराज जी ने पद्मश्री डॉ बी के जैन का किया सम्मान

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*भागवत रत्न नवलेश महाराज जी ने पद्मश्री डॉ बी के जैन का किया सम्मान*
चित्रकूट,

परम पूज्य संत रणछोड़ दास जी महाराज के कर कमलों द्वारा स्थापित विश्व ख्याति प्राप्त श्री सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक पद्मश्री डॉ बीके जैन का आज भागवत पीठ संस्थान के की ओर से भागवत रत्न आचार्य नवलेश जी महाराज द्वारा संत रणछोड़ दास जी महाराज की तपोस्थली एवं सिद्ध बरहा हनुमान मंदिर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया ।आचार्य नवलेश जी महाराज द्वारा पद्मश्री डॉ बी के जैन को साल एवं बरहा के हनुमान जी का विग्रह देकर सम्मानित किया गया। आचार्य श्री ने कहा कि डॉ जैन लगभग पांच दशकों से इस ग्रामीण अंचल में नेत्र रोगियों की सेवा सच्चे हृदय से कर रहे है और शायद इसी का नतीजा है कि आज ओ पद्मश्री से सम्मानित हो रहे है, उन्होंने भारत सरकार को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम सब चित्रकूट क्षेत्र वासियों के लिए गौरव की बात है कि एक ग्रामीण अंचल से भारत सरकार ने चिकित्सा के क्षेत्र में डॉ जैन को पद्मश्री के लिए नामित किया है। उन्होंने डॉ जैन को इस बड़ी उपलब्धि के लिए बहुत बहुत बधाई देते हुए कहा कि आज जो इतनी बड़ी उपलब्धि आपको हासिल हुई है ये सब पूज्य गुरुदेव के आशीर्वाद से और सभी नेत्र रोगियों के प्यार से प्राप्त हुई गुरुदेव आपको हमेशा स्वस्थ्य रखे।

डॉ जैन ने कहा कि ये पद्मश्री मुझे नहीं बल्कि आप सब चित्रकूट क्षेत्र वासियों को सभी हमारे नेत्र रोगियों को और नेत्र चिकित्सालय के हर कार्यकर्ता को मिला है “मै तो एक निमित्त मात्र हूं” ये सब पूज्य गुरुदेव का आशीर्वाद है। कार्यक्रम का सफल संचालन केशव शिवहरे ने किया।इस मौके पर बरहा के हनुमान मंदिर के पुजारी अमित तिवारी उर्फ मुन्नी महाराज, डॉ सुरेंद्र अग्रवाल,विवेक अग्रवाल,राजीव अग्रवाल,गिरीश अग्रवाल, डॉ सुधीर अग्रवाल, डॉ सीताराम गुप्ता सहित नगर के तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें