कौशाम्बी
जिला पंचायत के रत्नावली सभागार में शनिवार को मिनी सदन की बैठक संपन्न हुई। बैठक में 30 करोड़ 51 लाख से विकास कार्य कराने का बजट पास हुआ। सात बिंदुओं की कार्ययोजना को सर्व सम्मति से जिला पंचायत सदस्यों ने स्वीकृति दी।

जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर की अध्यक्षता में मिनी सदन की बैठक शुरू हुई। इस दौरान सपा सांसद पुष्पेन्द्र सरोज बैठक में सबसे पहले अपर मुख्य अधिकारी कमलेश सिंह ने वर्ष 2024-25 का लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। पिछली कार्रवाई की पूरी जानकारी दी। साथ ही जिला पंचायत की आय की भी जानकारी देते हुए कराए गए विकास कार्यों व पिछली बैठक में सदस्यों के उठाए गए प्रश्नों की जानकारी दी गई। इसके बाद वर्ष 2025-26 में कराए जाने वाले विकास कार्यों के बजट का लेखा-जोखा रखा गया।

अपर मुख्य अधिकारी ने बिंदुवार इसकी जानकारी दी। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्यों ने 30 करोड़ के बजट को सर्व सम्मति से स्वीकृति दी। सात बिंदुओं की कार्ययोजना को भी हरी झंडी दी गई। वर्ष 2025 में नाली, इंटरलाकिंग व गांवों में हाईमास्ट लगाने पर फोकस किया गया है। बड़ी संख्या में हाईमास्ट लगवाई जाएंगी। जिला पंचायत सदस्यों को संतुष्ट करने पर अध्यक्ष का पूरा फोकस था।

सबको बराबर-बराबर संख्या में हाईमास्ट देने की बात कही जा रही है। बैठक में जिला पंचायत सदस्य तूफान सिंह यादव, अजय कुमार सोनी चौधरी, अरुण चौधरी, राज प्रकाश गौतम, विजमा दिवाकर, मुंसब अली उस्मानी सीमा देवी विधायक प्रतिनिधि परवेज अंसारी,आदि लोग रहे।






