न्यायिक कदाचार में फंसे एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

न्यायिक कदाचार के आरोप में फंसे एसडीएम के खिलाफ अब अधिवक्ताओं ने भी मोर्चा खोल दिया है। एसडीएम के खिलाफ गुरुवार को अधिक्ताओं ने प्रदर्शन किया, साथ ही चायल से एसडीएम को हटाने की मांग भी उठाई।

एसडीएम चायल योगेश गौड़ पूर्व में पीलीभीत में तैनात थे। पीलीभीत में तैनाती के दौरान एसडीएम ने सरकारी संपत्ति के चल रहे मुकदमे में एक व्यक्ति के पक्ष में फैसला सुना दिया था। इसके अलावा अन्य कई प्रकरण थे, जिनमें राज्य हितों की अनदेखी की गई थी। शिकायत के बाद मामले की जांच कराई गई थी। इस मामले में एसडीएम को न्यायिक कदाचार का दोषी पाया गया है। एसडीएम से जवाब तलब किया गया है, कभी भी कार्रवाई हो सकती है। एसडीएम के न्यायिक कदाचार के दोषी पाए जाने पर चायल तहसील के अधिवक्ता खफा हो गए हैं। वकीलों ने गुरुवार को चायल तहसील में प्रदर्शन किया। साथ ही एसडीएम को हटाने की मांग की। उनका कहना है कि ऐसे प्रशासनिक अधिकारी से न्याय की उम्मीद नहीं है। जिस अधिकारी पर गंभीर आरोप तय हो गए हैं, उसे ऐसे जिम्मेदार पद पर रहने का अधिकार नहीं है। इस मौके पर अधिवक्ता रामकरन, प्रीतम कुमार, धर्मेंद्र, बालकरन यादव, मो. मसरूर, मो. शाहिद आदि लोग रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More