भाकियू अंबावता ने डीएम को संबोधित समस्याओं का पांच सूत्रीय ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा
खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
भारतीय किसान यूनियन (अंबावता) ने मंगलवार को तहसील परिसर में बैठक का आयोजन किया। बैठक के बाद किसानों की समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को संबोधित पांच सूत्रीय मांगों का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सौंपने के बाद समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी है।
जिलाध्यक्ष नरेंद्र कुमार पांडेय की अध्यक्षता में मंगलवार को तहसील परिसर में किसानों ने बैठक का आयोजन किया। जिलाध्यक्ष ने बताया कि तहसील में आने वाले किसानों और फरियादियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। तहसील के जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारी समस्या का समाधान करने में आनकानी करते हैं। उन्होंने मांग किया कि तहसील के सभी ग्राम सभाओं में किसानों और मजदूरों के विद्युत बिल मीटर रीडिंग से अधिक आ रहे हैं जिससे वह बिल जमा करने में असमर्थ हैं। उन के बिजली के बिलों को तत्काल सुधार कराया जाए। नेवादा ब्लॉक के बड़ा पिपरहटा गांव में आंगनबाड़ी केंद्र का निर्माण हो गया है परंतु वह काफी दिनों से बंद पड़ा है जिससे बच्चों व गर्भवती महिलाओं को उसका लाभ नहीं मिला पा रहता है। नगर पंचायत चायल में आशा बहू की नियुक्ति नहीं हो पा रही है जिससे गर्भवती महिलाओं को प्रसव कराने में दिक्कतों का सामने करना पड़ रहा है। उजिहिनी घाट में गांव के नाले और नालियों का गंदा पानी गंगा नदी में बहकर जाता है जिससे श्रृद्धालुओं को स्नान करने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ता है। गंदे पानी को बहने से रोका जाए और तहसील क्षेत्र के सभी ब्लॉकों में काफी हैंडपंप खराब पड़े हैं। रमजान और होली का पर्व आ रहा है। इन पर्वों पर पानी की समस्या से बचने के लिए तुरंत हैंडपम्पों की मरम्मत कराई जाए।किसानों ने जिलाधिकारी को सम्बोधित ज्ञापन तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम को सौंपा। किसानों ने चेतावनी दिया कि अगर उनकी समस्याओं का समाधान एक सप्ताह में नहीं किया गया तो वह लोग आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गुलाम हसन, यशवंत सिंह राठौर, दिल कुमार, मुन्ना लाल, सोनू राजपूत, अशोक कुमार, मंजू तिवारी, मेडिया, राजू लाल, राजपति,गोविंद नारायण मिश्रा,रामदेव, फूला देवी, गमला देवी,बेलपति, बड़ेलाल, त्रिभुवन लाल, गुड्डी देवी, मणिश्याम पांडेय और धर्मेंद्र कुमार समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।






