पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद का कछुआ में हुआ स्वागत

*पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी प्रसाद का कछुआ में हुआ स्वागत*

कौशांबी
सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री व अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय स्वामी प्रसाद मौर्य के कौशांबी आगमन पर नरसिंहपुर कछुवा उनके शुभचिंतकों ने जोरदार स्वागत किया ।
बताते चले कि सूबे के पूर्व कैबिनेट मंत्री व अपनी जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी प्रसाद मौर्य बृहस्पतिवार को कौशांबी पहुंचे जहां नरसिंहपुर कछुआ स्थित अशोका ढाबे में उनका काफिला रुका जहां समाज सेवी राजेद्र नेअपने साथियों संग स्वामी प्रसाद मौर्य को माला पहनाकर उनका स्वागत किया , इस दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने मिश्रीलाल , राजेंद्र प्रसाद , यतेन्द्र मौर्य सहित दर्जनों लोग से मिलकर हालचाल जाना । वहीं पूर्व मंत्री हादसे का शिकार हुए मनीष मौर्य के घर पहुंचे जहां उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को ढांढस बंधाया ।

 

पत्रकारों से वार्ता के दौरान स्वामी प्रसाद मौर्य ने बताया कि एक माह पहले कार सवार तीन लोग दुर्घटना का शिकार हो गए थे , वृहस्पतिवार को उनके घर पहुंचकर मृतक के परिवार वालों से शोक संवेदना व्यक्त किया क्योंकि वह पूर्व में उनके कार्यकर्ता थे ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More