दिल्ली-
दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव और आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल 30 जनवरी को रिठाला विधानसभा क्षेत्र में संयुक्त रोड शो करेंगे। इस रोड शो में सपा के कई सांसद भी आप के समर्थन में शामिल होंगे, जिनमें कैराना की सांसद इकरा हसन और कौशांबी लोकसभा क्षेत्र से सपा के देश के युवा सांसद पुष्पेंद्र सरोज भी इस रोड शो में भाग लेंगे।

पुष्पेंद्र सरोज, जो 25 वर्ष की आयु में भारत के सबसे युवा सांसदों में से एक हैं, दलित समुदाय का प्रतिनिधित्व करते हैं और युवा नेतृत्व का प्रतीक माने जाते हैं।

इस संयुक्त रोड शो के माध्यम से सपा और आप के नेता दिल्ली चुनाव में अपने गठबंधन और एकजुटता का प्रदर्शन करेंगे।

Author: Up Head Line
Post Views: 142






