कुम्भ चलो के तीसरे दिन सैनी से बस को झण्डी दिखा कर किया गया संगम रवाना

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी/मो0 यासीन

कौशाम्बी के प्रमुख समाज सेवी अमरेश मिश्र ट्रस्ट के चेयरमैन शैलेश मिश्रा द्वारा महाकुम्भ के लिए निशुल्क बस यात्रा आज सैनी से रवाना हुई। प्रबुद्ध जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतीक मौर्य, ग्राम प्रधान सैनी श्रवण पटेल एवं जनसत्ता दल के जिलाध्यक्ष अश्वनी सिंह नें हरी झंडी दिखा कर बस को रवाना किया।

इस आयोजन का उद्देश्य श्रद्धालुओं को कुंभ मेला तक पहुंचाने के लिए सुविधा प्रदान करना है। बस सेवा की शुरुआत से यात्रियों को यात्रा में आसानी होगी और वे समय पर कुंभ मेला पहुंच सकेंगे और संगम में पहुच कर स्नान करेंगे और पूजा कर सकेंगे।

इस दौरान प्रभारी निरिक्षक सैनी बृजेश करवरिया, देवेंद्र कुमार शुक्ला, राहुल मणि तिवारी, समाजसेवी अनुज त्रिपाठी, बबलू मिश्रा, रिंकू केशरवानी,नील कमल मिश्रा, देवेंद्र विश्वकर्मा, शीतला माता मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष उदय पाण्डेय, प्रभाकर शुक्ला, संजय पाठक, प्रवीण शुक्ला सहित तमाम श्रद्धांलु मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें