खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चायल में शुक्रवार को क्षय रोगियों को पोषण पोटली का वितरण किया गया। इस मौके पर एसडीएम समेत तहसील प्रशासन ने क्षयरोगियों को गोद लेकर उनका नियमित इलाज कराने के साथ टीबी मुक्त अभियान में समाजसेवियों से हिस्सेदारी की अपील की है।
सीएचसी चायल में आयोजित पोषण पोटली वितरण कार्यक्रम में एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने क्षयरोग से पीड़ित निजामपुर पुरैनी निवासी अमन सोनकर व मरदानपुर की मोहनी चौरसिया को पोषण पोटली दी। जबकि तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम ने फतेहपुर घाट की मोहनी गौतम और फतेहपुर सहावपुर की सौम्या केशरवानी व नायब तहसीलदार कपिल मिश्रा सटई गांव के हर्षित तिवारी समेत आठ मरीजों को पोषण पोटली वितरण किया। इस दौरान एसडीएम योगेश कुमार गौड़ ने कहा कि टीबी मुक्त अभियान के तहत मरीज चिह्नित किए जा रहें हैं। टीबी पीड़ित मरीजों के लिए एक-एक निक्षय मित्र बनाया जा रहा है। जो मरीजों को नियमित दवा का सेवन कराने के साथ हर माह एक पोषण पोटली उपलब्ध कराएंगे। ताकि देश को टीबी मुक्त घोषित किया जा सके। इसके लिए समाज सेवियों को भी आगे आकर क्षयरोग से पीड़ित मरीजों को गोद लेकर अभियान में हिस्सेदारी निभाने की जरूरत है। तहसीलदार पुष्पेंद्र गौतम ने कहा कि यह कदम मरीजों की सेहत मेें सुधार लाने और उनकी रिकवरी प्रक्रिया को तेज करने के उद्देश्य से उठाया गया है। इस मौके पर सीएचसी प्रभारी डा. मुक्तेश द्विवेदी समेत स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।






