खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
पिपरी थाने के फरीदपुर औधन गांव में गुरुवार शाम खेतों की रखवाली कर रहे किसान पर वनरोज ने हमला कर दिया। इससे किसान का पेट फट गया और वह गंभीर रुप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग दौड़े तो उसकी जन बच सकी। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
फरीदपुर औधन गांव निवासी भैयन पाल किसान हैं। गुरुवार शाम उनका 25 वर्षीय बेटा लाल बहादुर खेत की रखवाली करने के लिए गया था। इसी दौरान उसके खेत में वनरोज का झुंड फसल को बर्बाद कर रहे थे। फसल बर्बाद होती देख लाल बहादुर उन्हें भगाने लगा। अचानक एक वनरोज ने उस पर हमला कर दिया। वनरोज के हमले से किसान का पेट फट गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। चीख पुकार सुनकर मौके पर जुटे परिजनों और ग्रामीणों ने उनको खदेड़ कर उसकी जान बचाई। परिजनों ने उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया। ग्रामीणों ने बताया कि इसके पहले भी कई बार खेतों की रखवाली कर रहे किसानों पर वनरोज हमला कर चुके हैं। शिकायत के बाद भी वन विभाग कोई कार्रवाई नहीं करता है।






