खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
संदीपनघाट के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में मंगलवार को कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रांगण में उत्थान संस्था की ओर से प्रधानाचार्या प्रीति मिश्रा ने विद्यसनश् के कर्मचारियों को कंबल वितरित किया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में चालक, परिचालक और चतुर्थ वर्ग के कर्मचारियों को शीतकाल की भयंकर ठंड को देखते हुए प्रधानाचार्या ने कंबल वितरण किया। कंबल पाकर लाभार्थियों के चेहरे पर स्पष्ट मुस्कान देखी गई। लाभार्थियों ने खुले मन से प्रधानाचार्या द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। इसके लिए उन्होंने संस्था का भी आभार ज्ञापित किया। प्रधानाचार्या ने बताया कि इस समय काफी ठंड पड़ रही है। गरीबों के पास पर्याप्त संसाधन न होने से वह ठिठुर रहे हैं। मैं ऐसे लोगों की मदद करने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध रहूंगी। संस्था के सचिव डॉ. तिवारी, अध्यक्ष धीरेंद्र कुमार और डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने शीतकाल से बचने के लिए संस्था के इस कार्य की सराहना की। कंबल वितरण के अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय, आरपी ओझा, रिकी यादव, अतुल पांडे, कुमार सौरभ, अभिनंदन पांडे, बलदाऊ पांडेय और रवीन्द्र उपाध्याय सहित तमाम शिक्षक मौजूद रहे।







