डीआईजी ट्रैफिक की कौशांबी पुलिस के साथ बैठक, महाकुंभ ट्रैफिक के दौरान यात्री सुविधाओं का बताया रोड मैप

कौशाम्बी

डीआईजी ट्रैफिक की कौशांबी पुलिस के साथ बैठक, महाकुंभ ट्रैफिक के दौरान यात्री सुविधाओं का बताया रोड मैप, जनपद से होकर जाने वाले यात्रियों को मिलेगी खाने रहने व रुकने के खास प्रबंध*_

_प्रयागराज महाकुंभ को लेकर तैयारियों में पड़ोसी जनपद बड़ी भूमिका निभाएंगे। इसको लेकर प्रदेश ट्रैफिक अफसर ने कौशांबी पुलिस के साथ बैठक कर यात्री सुविधाओं की समीक्षा की गई। डीआईजी ट्रैफिक ने बताया, महाकुंभ में आने जाने वाले यात्री पड़ोसी जिले में रहने खाने व ठहरने की सुविधा का लाभ ले सकेगे।_

_महाकुंभ की तैयारियों में अब पड़ोसी जनपद को शामिल कर उसकी ज़िम्मेदारी तय की जा रही है। यूपी ट्रैफिक पुलिस उपमहानिरीक्षक लखनऊ सुनील कुमार सिंह रविवार को चित्रकूट से सीधे कौशांबी पहुचे। उन्होंने कौशांबी पुलिस के ट्रैफिक व सर्किल अफसरों के साथ बैठक कर प्रमुख स्नान पर्व के पहले व बाद मे यातायात व्यवस्था का रोड मैप तैयार किया। जिसमें प्रमुख रूप से कौशांबी के रास्ते से होकर महाकुंभ क्षेत्र को जाने वाले रास्तों पर यात्री सुविधाओं एवं प्रबंध को देखा। समीक्षा बैठक कर डीआईजी ट्रैफिक ने कहा कौशांबी से होकर गुजरने वाले श्रद्धालुओं के लिये विश्राम करने एवं रात्रि में ठहरने हेतु बनाये गए होल्डिंग एरिया में मूलभूत सुविधाओं (पेयजल, शौचालय, अलाव एवं प्रकाश आदि) की समुचित प्रबंध होना चाहिए। सुविधाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए।

_डीआईजी ट्रैफिक ने स्पस्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के सीधे संपर्क मे आने वाले पुलिस कर्मी का व्यवहार शालीनता पूर्ण होना चाहिए। जनपद पुलिस अफसर इस बात का विशेष ध्यान रखकर ऐसे पुलिस कर्मियों को चिन्हित कर उनकी तैनाती करे। विशेष पर्वों एवं अन्य अवसरों पर आने-जाने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं को दृष्टिगत रखते हुए सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अतिक्रमण को हटाए जाने का प्रबंध तत्काल सुनिश्चित किया जाय।_

_बैठक मे एएसपी राजेश कुमार सिंह, सीओ यातायात जनेश्वर प्रसाद पांडेय, सीओ मंझनपुर शिवांक सिंह एवं सर्किल के अफसर व निरीक्षक मौजूद रहे।_

 

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More