खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
चरवा थाने के अयोध्या का पूरा गांव के समीप गुरुवार दोपहर की घटना
चरवा थाने के अयोध्या का पूरा गांव के समीप गुरुवार दोपहर बेकाबू ट्रक ने पैदल घर जा रहे छात्र को कुचल दिया। इससे किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। किशोर की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
चंदई तारा गांव निवासी मकसूद अली मजदूरी कर परिवार का गुजारा करता है। मकसूद के अनुसार उसका पुत्र इरफान अली (12) रैयादेह माफी गांव स्थित कम्पोजिट विद्यालय में कक्षा छह का छात्र था। गुरुवार दोपहर विद्यालय की छुट्टी होने के बाद पैदल घर लौट रहा था। इसी दौरान अयोध्या का पूरा गांव के समीप पीछे से आ रहे बेकाबू ट्रक ने उसे कुचल दिया। हादसे में छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। किशोर को कुचलने के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। छात्र के मौत की खबर सुनकर परिजनों में कोहराम मच गया। वह रोते-बिलखते घटनास्थल पर पहुंचे। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ट्रक को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है।






