वालीबॉल प्रतियोगिता में एमएस कान्वेंट ने वीबीपीएस को हराया, बनी चैम्पियन
जिला वालीबॉल एसोसिएशन और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में पांच विद्यालयों के बीच प्रतियोगिता का हुआ समापन
खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588
संदीपनघाट के काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में चल रही वालीबॉल प्रतियोगिता का समापन हो गया। फाइनल मैच में एमएस कान्वेंट स्कूल के बच्चों ने कड़ी स्पर्धा के बीच विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के खिलाड़ियों को मात देकर चैम्पियन बन गई। इस प्रतियोगिता में पांच विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

जिला वालीबॉल एसोसिएशन और विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल के संयुक्त तत्वावधान में पांच विद्यालय के खिलाड़ियों के बीच वालीबॉल प्रतियोगिता का आयोजन काजीपुर स्थित विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल में किया गया। प्रधानाचार्य प्रीति मिश्रा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर मैच का शुभारम्भ किया। प्रतियोगिता में विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल, सेंट जोसेफ स्कूल, एमवी कान्वेंट स्कूल, बीबीएस स्कूल और एमएस कान्वेंट स्कूल के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। सभी टीमों को आसानी से हराकर विष्णु भगवान पब्लिक स्कूल की टीम और एमएस कान्वेंट स्कूल की टीम फानल में पहुंची। कड़ी स्पर्धा के बीच एमएस कान्वेंट के खिलाड़ियों ने विष्णु भगवान की टीम को हराकर चैम्पियन बन गई। जबकि सेंट जोसेफ स्कूल की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसके पूर्व वीबीपीएस के सीनियर सेक्शन ने अपने सभी मैच बेहद उम्दा तरीके से जीते, जबकि जूनियर खिलाड़ी बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पाए। कार्यक्रमम के मुख्य अतिथि वालीबॉल एशोसियेशन के सचिव परम देव सिंह रहे। प्रधानाचार्या प्रीती मिश्रा ने अतिथियों के साथ विजयी टीम को शील्ड व सम्मान पत्र प्रदान किया। उत्थान संस्था के सचिव डा. केके तिवारी, अध्यक्ष धीरेंद्र तिवारी और स्कूल के डायरेक्टर अभिषेक तिवारी ने कहा कि हमारे बच्चों का प्रयास सराहनीय रहा। आप सब उत्साह से लगे रहो। इस अवसर पर विद्यालय के पीटीआई नकुल तिवारी, वरिष्ठ शिक्षक राकेश मालवीय, आपी ओझा, अतुल पाण्डेय, रिक्की यादव और रंजीत सिंह आदि शिक्षक मौजूद रहे।






