सैयद सरांवा रेलवे लाइन किनारे मिला युवक का क्षत-विक्षत शव

 

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

चरवा थाने के सैयद सरांवा गांव के समीप बुधवार शाम रेलवे लाइन किनारे युवक का क्षत-विक्षत शव मिला। शव मिलने की जानकारी आसपास के ग्रामीणों को हुई तो घटनास्थल पर भीड़ जमा हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर उन्होंने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सैयद सरांवा गांव के समीप खम्भा नंबर 844/17-19 के मध्य बुधवार शाम रेलवे लाइन की तरफ गए लोगों ने पटरी के किनारे एक 25 वर्षीय युवक का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। युवक बदन पर गहरे नीले रंग की जैकेट व इसी रंग का लोवर पहने हुआ था। शव पड़े होने की खबर कुछ ही देर में इलाके के चारो तरफ फैल गई। घटना स्थल पर शव की शिनाख्त के लिए लोगों की मौके पर काफी भीड़ जुट गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची सैयद सरांवा चौकी पुलिस ने शव शिनाख्त कराने का काफी प्रयास किया। शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस सम्बंध में एसओ जगदीश कुमार का कहना है कि फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज पहचान का प्रयास कराया जा रहा है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More