मुस्तफाबाद में जश्न विलादत फातिमा जहरा पर सजी महफिल

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

सरायअकिल थाने के मुस्तफाबाद सादात गांव में पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद (स.अ) की लाडली बेटी हजरत बीबी फातिमा की पैदाइश सोमवार को धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जहांदार हुसैन साजिद के घर पर मनाया गया। महफिल में महिलाओं ने बीबी फातिमा जहरा की शान में कसीदे पढ़े। कसीदे की शुरुआत तिलावत ए कुरआन पाक से तारा फातिमा ने की।

मोहतरमा तारा फातिमा ने कहा कि घर से बाहर तक सामाजिक, शैक्षणिक और आध्यात्मिक बेदारी के लिए पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद (स.अ) की लाडली बेटी हजरत बीबी फातिमा को दुनिया जानती और मानती है। हजरत इमाम हसन और हुसैन की परवरिश जिस तरह उन्होंने की, वैसी दूसरी मिसाल नहीं मिलती है। मुस्लिम औरतों को हजरत फातिमा को आदर्श बनाना चाहिए। उनके किरदार और व्यवहार को अपनी जिंदगी में उतारने की कोशिश करनी चाहिए, तो उन्हें दीन और दुनिया दोनों जगह इज्जत और सम्मान मिलेगा। उन्होंने पैगंबर की बेटी की पैदाइश को मातृत्व दिवस के रूप में मनाने का आह्वान किया। कहा कि पैगंबर मोहम्मद (स.अ) हजरत बीबी फातिमा को अपने जिगर का टुकड़ा कहा करते थे। अल्लाह ने हजरत बीबी फातिमा की पैदाइश पर सूरह कौसर उतार कर इनकी बुलंदी को बताया है। महफिल में डेजी नक्वी, हेना नक्वी, माही जहरा, आफरीन जहरा, तनवीर जहरा, अलीना जहरा, अलफा सकीना, शबाना फातिमा, नाज फातिमा, इन्नमा, सानिया जहरा, जकिया बेगम, मीनो नक्वी, आरजू, खुशनुमा समेत तमाम महिलाओं ने बीबी फातिमा की शान में कलाम पढ़े।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More