खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
SHABBAR ALI/7007720588

ठंड व शीतलहरी का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ रहा है। गरीबों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन ने कंबल वितरण शुरू कर दिया है। एडीएम अरुण कुमार गोंड व एसडीएम योगेश कुमार गौड ने तहसील क्षेत्र के सैकड़ों जरूरतमंदों को गर्म कंबल बांटे। कंबल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।
ठंड बढ़ने पर प्रशासन ने लेखपालों के माध्यम से जरूरतमंदों की सूची तैयार कराई है, ताकि लोगों को कंबल दिलाए जा सकें। एडीएम व एसडीएम ने तहसील इलाके के गरीबों को तहसील परिसर में कंबल बांटे। दो सौ से अधिक गरीबों को गर्म कंबल मुहैया कराए गए। इस मौके पर तहसीलदार पूर्व विधायक संजय कुमार गुप्ता, तहसीलदार पुष्पेंद्र सिंह गौतम, लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष ज्ञान पाल, रवि सिंह, पंकज सिंह, राजेंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह और संदीप सिंह आदि मौजूद रहे। एडीएम ने बताया कि गरीबों को ठंड से बचाने के लिए प्रशासन प्रयासरत है। जल्द ही सभी गरीबों को कंबल मिलेंगे। कस्बा व नगरीय क्षेत्रों में तहसील व नगर पालिका प्रशासन अलाव की भी व्यवस्था करा रहा है।






