केपीएस भरवारी में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘फिएस्टा-6 का आयोजन छह दिसंबर से शुरू होगा

कौशाम्बी

केपीएस भरवारी में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘फिएस्टा-6 का आयोजन छह दिसंबर से शुरू

प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चन्द्र करेंगे खेल महोत्सव का शुभारंभ

रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ एजुकेशन के तत्वावधान में तीन दिवसीय वार्षिक खेल महोत्सव ‘फिएस्टा-6 का आयोजन छह दिसंबर से केपीएस स्कूल भरवारी में किया जाएगा। यह जानकारी विद्यालय के चेयरमैन संजय गुप्ता ने मंगलवार को केपीएस स्कूल में आयोजित पत्रकार वार्ता में दी। पूर्व विधायक चायल संजय गुप्ता ने बताया कि ‘फिएस्टा-6 खेल महोत्सव का शुभारंभ छह दिसंबर को प्रदेश के खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव द्वारा किया जाएगा। सात दिसंबर को एथलेटिक्स और खेल प्रतिस्पर्धाएं होगी। प्रतियोगिताओं में रिद्धि सिद्धि ग्रुप ऑफ एजुकेशन के सभी स्कूलों केपीएस भरवारी, केपीएस भीटी, और एन.डी. कॉन्वेंट स्कूल के छात्र भाग लेंगे। इसमें 100 मीटर, 200 मीटर, 400 मीटर दौड़, रिले रेस, शॉट पुट, लंबी कूद और अन्य प्रतिस्पर्धाएं होंगी। आठ दिसंबर को पुरस्कार वितरण और सांस्कृतिक संध्या का आयोजन होगा। इस दौरान संस्थान की डायरेक्टर सीमा पावर और डिप्टी डायरेक्टर डॉ. मयंक कुमार मिश्र, केपीएस भीटी स्कूल के प्रिंसिपल रमेश श्रीवास्तव, कोऑर्डिनेटर नितेश सिंह, सचिन त्रिपाठी, शशांक श्रीवास्तव, दीपक खरवार, सौरभ सिंह आदि उपस्थित रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More