भटक रही बालिका चाइल्ड लाइन के सुपर्द, बालिका गृह में रखी गई

 

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

पूरामुफ्ती थाने के मनौरी गांव में रविवार सुबह घर से भटकी हुई एक बालिका ग्रामीणों को मिली। लोगों की सूचना मिलने के बाद गांव पहुंची पुलिस बालिका को लेकर थाने पहुंची। सूचना के बाद थाने पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम को पुलिस ने किशोरी को सौंप दिया है। संरक्षित बालिका अपने घर का पता नहीं बता पा रही है।

रविवार सुबह भटकते हुए एक 14 वर्षीय किशोरी मनौरी गांव पहुंच गई। वह अपना नाम आलिया बता रही थी। मां-बाप का नाम पूछने पर उसने अनभिज्ञता जताई। उसने बताया कि बचपन में ही उसके मां-बाप का देहांत हो चुका है। वह कौशाम्बी थाने के रजईपुर गांव निवासी शंकर पंड़ित के घर पर रहती थी। कुछ महिलाएं उसे बरगला कर एक सप्ताह पहले ले गई थी। शनिवार शाम को उसे कोखराज इलाके में छोड़कर महिलाएं फरार हो गई। इसके अलावा वह कुछ नहीं बता पा रही है। उसके चेहरे पर चोट के निशान थे। बालिका के गांव पहुंचते ही लोगों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। मुस्लिम राष्ट्र मंच काशी प्रांत संयोजक युवा प्रकोष्ठ कुर्बान अली ने मामले की सूचना पूरामुफ्ती पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद उपनिरीक्षक सुशील कुमार महिला कांस्टेबल के साथ गांव पहुंचे। बालिका को सुपुर्दगी में लेकर पुलिस थाने पहुंची। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने मामला संज्ञान में आने पर तत्काल चाइल्ड हेल्प लाइन को सूचना दी। हेल्प लाइन टीम ने थाना पहुंच कर बालिका को अपने संरक्षण में लेते हुए इसकी जानकारी जिला बाल कल्याण समिति को दी। बाल कल्याण समिति प्रयागराज के निर्देश पर चाइल्ड लाइन की टीम ने किशोरी को बालिका गृह में संरक्षित करा दिया है।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More