जमानतदार के अभाव में बंद कैदियों की पैरवी करेगा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जिला कारागार फतेहगढ़ में संजय कुमार, एडीजे/ सचिव डीएलएसए द्वारा जमानतदार के अभाव में निरुद्ध बंदियों के प्रकरण को निस्तारित कराने के लिए ऐसे 16 बंदियों से मिलकर उनके परिवारजनों एवं उनकी आर्थिक स्थिति के संदर्भ में जानकारी की गई । जमानतदार के अभाव में बंद दो बंदी डीएलएसए द्वारा प्रदत्त सरकारी अधिवक्ता की पैरवी से मुक्त हो चुके है । सचिव महोदय द्वारा बंदियों को यथासंभव जमानत दाखिल करवाने के लिए कहा गया ।

सुरेंद्र राणा अधिवक्ता , डिप्टी चीफ , विधिक सहायता , प्रशांत गुप्ता , सहायक द्वारा बंदियों के पक्ष सचिव महोदय के समक्ष रखे। जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद द्वारा बंदियों को प्रस्तुत किए गए। इस दौरान जेलर गिरीश कुमार, वैभव कुशवाह उपजेलर उपस्थित रहे । अंत में जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने सचिव महोदय धन्यवाद ज्ञापित किया ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें