राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगें धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के 04 छात्र/छात्राएं

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कौशाम्बी

राज्य स्तरीय वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगें धर्मा देवी इण्टर कॉलेज के 04 छात्र/छात्राएं

राजकीय इण्टर कॉलेज प्रयागराज में आयोजित हुयीं मण्डल स्तरीय महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता में धर्मा देवी इण्टर कॉलेज की छात्रा साक्षी मिश्रा को पक्ष वक्त के रूप में प्रथम स्थाम एवं अनुराग कुमार को विपक्ष वक्ता के रूप में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ | इसी प्रकार मण्डल स्तरीय डॉ.सम्पूर्णानन्द वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रियांशी मौर्या को पक्ष वक्ता के रूप में द्वितीय स्थान तथा गौरव द्विवेदी को विपक्ष वक्ता के रूप में द्वितीय स्थान प्राप्त हुआ | स्थान प्राप्त समस्त छात्र/छात्राओं एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक श्री आदित्य कुमार द्विवेदी,श्री रामशंकर सिंह तथा श्री वरुण प्रकाश जोशी को आज प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.रामकिरण त्रिपाठी एवं शिक्षकों के द्वारा माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया |

मण्डल स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राएँ झाँसी में आयोजित होने वाली प्रदेश स्तरीय महादेवी वर्मा वाद-विवाद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रयागराज मण्डल का प्रतिनिधित्व करेंगे | इसी प्रकार डॉ संपूणानंद वाद विवाद मण्डल स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले छात्र/छात्राएं सहारनपुर में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर प्रयागराज मण्डल का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें