जनजागरुकता कार्यक्रमों के साथ सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में विश्व मधुमेह दिवस का हुआ आगाज

Share Now:

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

चित्रकुट

जनजागरुकता कार्यक्रमों के साथ सदगुरू नेत्र चिकित्सालय में विश्व मधुमेह दिवस का हुआ आगाज

परम पूज्य संत रणछोड़ दस जी महाराज द्वारा चित्रकूट के जानकीकुण्ड में स्थापित विश्व विख्यात सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय में विभिन्न जनजागरुकता कार्यक्रमों के साथ ‘विश्व मधुमेह दिवस अभियान 2024’ का हुआ आगाज जिसमें जनजागरूकता रैली,नुक्कड़ नाटक, स्लोगन आदि के माध्यम से लोगो को जागरूक किया गया। आपको बता दे कि सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ‘विश्व मधुमेह दिवस अभियान 2024’ का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इस अभियान का उद्घाटन मध्य प्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला द्वारा किया गया। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि “मधुमेह से होने वाले नेत्र रोगों में तेजी से वृद्धि हो रही है ऐसे अभियानों से लोगों को समय पर जांच और उपचार का लाभ मिलेगा राज्य सरकार इस प्रकार की जनहितैषी पहलों को प्रोत्साहित करेगी।”

कार्यक्रम के दौरान, वरिष्ठ नेत्र चिकित्सकों की टीम और आधुनिक चलित नेत्र परीक्षण वैन के माध्यम से लोगों की शुगर जांच और रेटिना की फंडस फोटो लेकर नेत्र रोगों की प्रारंभिक पहचान की गई। अभियान का उद्देश्य मधुमेह के कारण होने वाले नेत्र रोगों से बचाव और इलाज के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।
इस अभियान के अंतर्गत विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें जागरूकता वार्ताएं, सेमिनार, रैलियां, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर और रंगोली प्रतियोगिताएं शामिल रहीं। इन गतिविधियों के जरिए मधुमेह के खतरे, प्रबंधन, और नेत्र रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी साझा की गई।
सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय के निदेशक डॉ. बी.के. जैन एवं डॉ. अलोक सेन ने अभियान की सफलता पर कहा, “ऐसे कार्यक्रम लोगों को बीमारियों के लक्षण और इलाज की आवश्यकता के प्रति जागरूक करने में अहम भूमिका निभाते हैं। समय पर जागरूकता से नेत्रज्योति की हानि को रोका जा सकता है।” वही सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के प्रशासक डा इलेश जैन ने कहा कि ऐसे आयोजन समय समय पर होते रहना चाहिए जिससे लोगों में जागरूकता आती है जिससे समय से लोग चिकित्सालय में पहुंचकर डॉक्टर से परामर्श करते हैं।इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र के हजारों लोगों को मधुमेह और नेत्र स्वास्थ्य के महत्व को समझने का अवसर प्रदान किया।

इस अवसर श्री सदगुरू महिला समिति की अध्यक्षा  मती ऊषा जैन, जानकीकुण्ड चिकित्सालय के प्रशासक ए बी एस राजपूत,जनरल सर्जन डा पूनम आडवाणी, रेटीना नेत्र चिकित्सक डा सचिन शेट्टी, डा अमृता सहित सदगुरू नेत्र चिकित्सालय के समस्त कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें