पटाखा दुकानों की अनुमति चायल की, दुकान लगी प्रयागराज में 

 

चायल के पिपरी थाना इलाके में पटाखों की बिक्री में नियमों की अनदेखी

खबर और विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।

SHABBAR ALI/7007720588

चायल तहसील इलाके में अगले दो दिन दुकानों पर पटाखों का भारी स्टॉक देखने को मिलेगा। पटाखा यानी बारुद, जो कभी भी विस्फोटक हो सकता है। इसके बाद भी प्रशासन की ओर से बनाए गए नियमों की जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही है। चायल इलाके में पटाखों की दुकानों के लाइसेंस का दुरुपयोग हो रहा है। चायल के पिपरी थाना इलाके में जिस जगह के लिए पटाखा व्यवसायी को लाइसैंस मिला है, वहां के बजाय दुकानें गैर जनपद में खोली जा रही है।

चायल तहसील प्रशासन ने पटाखा व्यवसाय के लिए दुकानदारों को अस्थाई परमिशन दी है। इसके लिए बकायदा नाम व स्थान देखकर ही परमिशन मिली है। इसके बाद भी बड़ी संख्या में दुकानदार चिन्हित स्थान को छोड़कर गैर जनपद में अपनी दुकानों को खोल रहे हैं। पिपरी थाने में कुल 19 लोगों को अस्थाई पटाखा की दुकान खोलने की अनुमति मिली है। जिसमें पटाखा विक्रय के लिए महामाया गल्र्स इंटर कालेज मखऊपुर के बगल में दुकान खोलने का स्थान चिन्हित किया गया है। लोगों की बातों पर यकीन करें तो 19 अनुमति में सिर्फ चार लोगों ने ही चिन्हित स्थान पर दुकान खोला है। जबकि लगभग 15 दुकानदारों ने बगल के प्रयागराज जनपद के पूरामुफ्ती थाना अंतर्गत मनौरी स्थित पब्लिक इंटर कालेज प्रांगण में अपनी दुकानें खोल रखी है।

चायल तहसील के अंतर्गत कुल 60 अस्थाई दुकानों को मिली अनुमति

थाना पिपरी– महामाया गल्र्स इंटर कालेज मखऊपुर के बगल में, अस्थाई दुकानों की अनुमति -19

थाना चरवा-चरवा चौराहे से पांच सौ मीटर दूर अयोध्या का पूरा बाग में, अस्थाई दुकानों की अनुमति- 14

थाना संदीपनघाट-पक्का तालाब मूरतगंज, अस्थाई दुकानों की अनुमति- 10

थाना कोखराज– नेशनल इंटर कालेज के मैदान में मेहता रोड़ भरवारी, अस्थाई दुकानों की अनुमति-02

थाना सरायअकिल-रामलीला मैदान सरायअकिल, अस्थाई दुकानों की अनुमति-12

थाना सरायअकिल– अशोक ईंट भट्ठा के पास नेवादा, अस्थाई दुकानों की अनुमति-03

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More