डा0 वी के सिंह, IAS, जिलाधिकारी एवं आलोक प्रियदर्शी IPS, पुलिस अधीक्षक ने जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया

फतेहगढ

आज दिनांक 30.10.24 को डा0 वी के सिंह, IAS, जिलाधिकारी एवं आलोक प्रियदर्शी IPS, पुलिस अधीक्षक ने जेल का आकस्मिक निरीक्षण किया । जेल अधीक्षक भीमसैन मुकुंद ने बताया कि सर्व प्रथम जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों का हाल चाल जाना बीमार बंदियों को मिलने वाली सुविधाओं , नाश्ता , खाना एवं दवा के बारे में जानकारी की गई । चिकित्साधिकारी डा विजय अनुरागी ने बंदियों की बीमारी के बारे में बताया , दिए जा रहे उपचार की जानकारी दी गई। बैरकों में बंदियों की परेड का निरीक्षण किया।

बैरक संख्या 07 के बंदी सोनी राठौर ने बताया कि उसे 07 वर्ष की सजा हुई है उसके प्राइवेट अधिवक्ता ने अपील माननीय उच्च न्यायलय इलाहाबाद में दाखिल की है परंतु अब उसके अधिवक्ता धनाभाव के कारण यथोचित पैरवी नहीं को जा रही है । जिलाधिकारी महोदय द्वारा सरकारी अधिवक्ता दिलवाने हेतु कार्यवाही के निर्देश दिए। अन्य किसी भी बंदी ने कोई शिकायत नहीं की गई । बैकरी में बन रहे बैकरी उत्पाद एवं किचन में बन रहे भोजन का भी निरीक्षण किया।

बंदी उत्पाद बिक्री केंद्र का भी निरीक्षण किया ।महिला बंदियों द्वारा निर्मित डिजाइनर दिए, मोमबती , जेल बैकरी के बिस्कुटों से निर्मित दीपावली गिफ्ट हेम्परों की तारीफ की गई। जिलाधिकारी महोदय एवं पुलिस अधीक्षक महोदय एवं उनके स्टाफ द्वारा जेल उत्पाद बिक्री केंद्र से दीपावली गिफ्ट हेम्परों की खरीददारी भी की गई । निरीक्षणों उपरांत जेल की साफ सफाई , दीपावली पर हो रही सजावट पर प्रसन्नता व्यक्त की गई ।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More