चौकी प्रभारी पर जबरन रुपया छीनने का आरोप, शिकायत

पिपरी थाने के सेंवढ़ा गांव निवासी एक दलित युवक ने चौकी प्रभारी पर गाली गलौच कर जबरन रुपया छीनने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने शनिवार को मामले की शिकायत डीएम-एसपी से करते हुए जांच कराकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
सेंवढ़ा गांव निवासी सोनू दिवाकर पुत्र लालचन्द्र दिवाकर ने हरि नगर मजरे में मोबाइल शॉप खोल रखी है। उसी मार्केट में बड़े भाई अरविंद दिवाकर ने टाइनी शाखा खोल रखी है। अरविंद ने अपनी टाइनी शाखा में सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है। सोनू दिवाकर के अनुसार शुक्रवार शाम को वह अपनी दुकान पर बेठा था। जबकि बड़ा भाई अरविंद किसी काम से घर चला गया था। इसी दौरान चौकी प्रभारी लोधौर उसकी शॉप पर पहुंचे और पूछा कि तुम्हारा सीसीटीवी कैमरा चालू है। हां में जवाब देने पर वह उसका पासवर्ड पूछने लगे। पासवर्ड की जानकारी से इंकार करने पर वह आगबबूला हो गए। चौकी प्रभारी गाली गलौच करते हुए सोनू का कालर पकड़कर चौकी पकड़ ले गए। आरोप है कि सोनू की जेब में रखा बिक्री का लगभग बीस हजार रुपया भी छीन लिया। घर वालों के चौकी पहुंचने पर उनहें भी गाली गलौच कर भगा दिया। दो घंटे के बाद कहीं शिकायत करने पर फर्जी मुकदमें में जेल भेजने की धमकी देते हुए चौकी से भगा दिया। शनिवार को पीड़िन ने मामले की शिकायत डीएम-एसपी से मिलकर करते हुए जांच कराकर एफआईआर दर्ज कराने की गुहार लगाई। इस सम्बंध में चौकी प्रभारी अतुल रंजन तिवारी का कहना है कि वित्तीय संस्थान होने के कारण कैमरे की जांच करने के लिए गया था। सभी आरोप निराधार हैं। कई बार सीसीटीवी कैमरा चेक कराने के लिए कहा गया। पर, इसने कभी चेक नहीं कराया।

Up Head Line
Author: Up Head Line

Leave a Comment

Read More