साइबर थाना के हेड मुहर्रिर की डेंगू से मौत, पुलिस विभाग में शोक की लहर
रिपोर्ट/मोहम्मद फैज/मोहम्मद यासीन

साइबर थाने के हेड मुहर्रिर की मंगलवार की सुबह मिर्जापुर के एक अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस कर्मियों का कहना है कि वह डेंगू से पीड़ित थे। कई दिनों से इलाज चल रहा था। मिर्जापुर के कमासिन, चील्ह निवासी 39 वर्षीय शिवशंकर पुत्र दशरथ वर्ष 2011 में सिपाही के पद परभर्ती हुए थे। इन दिनों उनकी तैनाती साइबर थाना मंझनपुर में हेड मोहर्रिर के पद पर थी। कई दिन से शिवशंकर की तबीयत खराब चल रही थी। स्थिति गंभीर होने पर शिवशंकर ने जांच कराई तो पता चला कि प्लेटलेटस बहुत कम हो चुकी है। इसके बाद वह इलाज के लिए 14 दिन का अवकाश लेकर शनिवार को मिर्जापुर गए। वहां परिजनों ने उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया। मंगलवार को इलाज के दौरान शिवशंकर की मौत। इससे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। एएसपी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बीमारी की वजह से सिपाही का निधन हुआ है। बीमारी की असल वजह क्या थी, इसकी रिपोर्ट मांगी गई है।






